Home Guard Jawan Run Over by Truck in Gwalior, Deceased Was Part of Flying Squad Team of RTO ग्वालियर में ड्यूटी के दौरान होमगार्ड जवान को ट्रक ने रौंदा, RTO उड़नदस्ता की टीम में शामिल था मृतक, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

ग्वालियर में ड्यूटी के दौरान होमगार्ड जवान को ट्रक ने रौंदा, RTO उड़नदस्ता की टीम में शामिल था मृतक

मामले की जांच कर रहे पनिहार थाना के प्रधान आरक्षक मुकेश गुर्जर के मुताबिक मृतक होमगार्ड के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। मामले में FIR दर्ज कर ली गई है लेकिन ट्रक चालक फरार हो गया है, जिसकी तलाश अभी की जा रही है।

Fri, 10 April 2026 06:27 PMSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, ग्वालियर, मध्य प्रदेश
share
ग्वालियर में ड्यूटी के दौरान होमगार्ड जवान को ट्रक ने रौंदा, RTO उड़नदस्ता की टीम में शामिल था मृतक

मध्य प्रदेश के मुरैना में दो दिन पहले रेत माफियाओं ने वन आरक्षक हरिकेश गुर्जर को ट्रैक्टर से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया था, ये मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब ग्वालियर में आरटीओ ड्यूटी के दौरान विभाग की उड़नदस्ता टीम में शामिल एक होमगार्ड जवान को एक ट्रक ने रौंद डाला। जिसके बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान होमगार्ड देवेंद्र मिश्रा के रूप में हुई है।

आरटीओ ड्यूटी में तैनात था होमगार्ड देवेंद्र

यह घटना शुक्रवार को उस समय हुई, जब होमगार्ड जवान ग्वालियर से गुजर रहे नेशनल हाईवे पर आरटीओ चेकिंग में तैनात था, इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक आयशर ट्रक ने उसे हाईवे पर कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरटीओ चेकिंग के लिए गई टीम में होमगार्ड देवेंद्र मिश्रा भी शामिल था। टीम पनिहार थाना इलाके में शीतला माता मंदिर के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान वहां से गुजरने वाली हर गाड़ी को रोककर टीम द्वारा चेक किया जा रहा था।

तेज रफ्तार ट्रक कुचलकर भागा

आरटीओ की टीम अपने काम में लगी हुई थी, इसी दौरान वहां तेज रफ्तार में आया एक आयशर ट्रक होमगार्ड देवेंद्र मिश्रा को कुचलकर भाग निकला। जिसमे मौके पर ही देवेंद्र की मौत हो गई। हालांकि विभागीय अधिकारियों ने इस घटना को एक सड़क हादसा बताया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP में देर रात प्रशासनिक फेरबदल, भोपाल समेत 14 जिलों के कलेक्टर बदले

सड़क पार करते समय हुआ हादसा

मौके पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी आशीष त्रिवेदी ने बताया कि घटना पनिहार के छौंदा गांव पर घटित हुई है। देवेंद्र मिश्रा उड़नदस्ते में चेकिंग ड्यूटी में था और घटना के वक्त वह टॉयलेट करने के लिए सड़क पार करके गया था, इसी दौरान जब वह वहां से पैदल आ रहा था, तभी वह देख नहीं पाया और उसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक उसे कुचलकर फरार हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:14 महीनों में 149 मौतें, तेंदुओं के लिए क्यों कब्रगाह बन रहा MP; सामने आई यह वजह

फरार ट्रक चालक को तलाश रही पुलिस

मामले की जांच कर रहे पनिहार थाना के प्रधान आरक्षक मुकेश गुर्जर के मुताबिक मृतक होमगार्ड के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। मामले में FIR दर्ज कर ली गई है लेकिन ट्रक चालक फरार हो गया है, जिसकी तलाश अभी की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मथुरा की तरह ओंकारेश्वर में भी पलटी नाव, 10 की बाल-बाल बची जान; 2 की हालत गंभीर
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।