Indore news Wife Head Shaved and Nude Video Goes Viral Case Filed Against Three Including Husband पत्नी का मुंडन कर नंगा वीडियो वायरल किया, MP में इंसानियत शर्मसार; पति समेत 3 पर केस दर्ज, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पत्नी का मुंडन कर नंगा वीडियो वायरल किया, MP में इंसानियत शर्मसार; पति समेत 3 पर केस दर्ज

मध्य प्रदेश में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक पति ने अपनी पत्नी का मुंडन करवाकर उसकी नग्न वीडियो वायरल कर दी। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि आरोपी पति उसके चरित्र पर शक करता। इसी के चलते उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

Thu, 23 April 2026 09:35 AMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share
पत्नी का मुंडन कर नंगा वीडियो वायरल किया, MP में इंसानियत शर्मसार; पति समेत 3 पर केस दर्ज

मध्य प्रदेश में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक पति ने अपनी पत्नी का मुंडन करवाकर उसकी नग्न वीडियो वायरल कर दी। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि आरोपी पति उसके चरित्र पर शक करता। इसी के चलते उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

इंदौर के मानपुर थाना क्षेत्र के नाहरखोदरा गांव से इंसानियत को झकझोर देने वाली खौफनाक वारदात सामने आई है, जहां एक पति ने रिश्तों की सारी मर्यादाएं तोड़ते हुए अपनी ही पत्नी के साथ बर्बरता की हदें पार कर दीं। आरोपी राजेश कटारे ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी कर ली। इसके बाद पहली पत्नी के लिए घर ही यातना का अड्डा बन गया। आरोपी पति, उसकी दूसरी पत्नी गौरी कटारे और मां राधाबाई कटारे मिलकर पीड़िता को छोटी-छोटी बातों पर गालियां देते, बेरहमी से मारपीट करते और जान से मारने की धमकियां देकर लगातार प्रताड़ित करते रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चलती कार में खूनी तांडव, इंदौर में दंपति पर पेचकस से हमला; लहूलुहान कर फेंका

खौफनाक साजिश

दरिंदगी का यह सिलसिला इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने महिला का जबरन मुंडन करा दिया और उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया। पीड़िता ने 8 जनवरी को ही अपने साथ हो रहे अत्याचार की जानकारी मायके वालों को दी थी, लेकिन इसके बावजूद आरोपियों के हौसले और बढ़ गए। उन्होंने न सिर्फ अत्याचार जारी रखा, बल्कि उसे अपमानित करने के लिए एक खौफनाक साजिश रच डाली।

क्रूरता को लेकर हर कोई स्तब्ध

21 अप्रैल को आरोपी पति ने सारी हदें पार करते हुए पीड़िता का नग्न अवस्था में वीडियो बनाकर उसके भाई को भेज दिया। इस शर्मनाक वीडियो में महिला का सिर मुंडा हुआ दिखाई दे रहा है और घटनास्थल भी आरोपी का घर ही बताया जा रहा है। वीडियो में आरोपियों की आवाजें साफ सुनाई दे रही हैं, जो उनकी हैवानियत को बेनकाब कर रही हैं। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और हर कोई इस क्रूरता को लेकर स्तब्ध रह गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राहुल बनकर फंसाया, नशा देकर रेप, अश्लील वीडियो से धर्मांतरण का दबाव

बाल काट दिए और जबरन निर्वस्त्र किया

26 साल की पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि आरोपी पति लगातार उसके चरित्र पर शक करता था और इसी शक के चलते उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। हालात तब और भयावह हो गए जब आरोपी ने अपनी दूसरी पत्नी के साथ मिलकर उसे अपमानित करने की साजिश रची। आरोप है कि महिला के बाल काट दिए गए, उसे जबरन निर्वस्त्र किया गया और इस पूरी दरिंदगी का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया, ताकि उसे समाज में बेइज्जत किया जा सके।

इलाके में सनसनी फैल गई

जैसे ही यह शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस हरकत में आ गई। मानपुर थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया और मुख्य आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने दो शादियां की थीं और पहली पत्नी को लगातार प्रताड़ित करता था। इस पूरे कांड में आरोपी की दूसरी पत्नी की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है, जिसे सह-आरोपी बनाया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंदौर में लड़की से गैंगरेप करने वाले दरिंदे गिरफ्तार,जंगल में छुपे बैठे थे आरोपी

आरोपी महिलाओं की तलाश

पीड़िता के भाई की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी पति राजेश कटारे, उसकी दूसरी पत्नी गौरी और मां राधाबाई के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। मुख्य आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि फरार दोनों महिला आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

रिपोर्टः हेमंत

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।