MP में बाप बना हैवान, अपनी नाबालिग बेटी से की दरिंदगी, रेप के बाद जन्मी बच्ची को…
मामला खुला तो नाबालिग लड़की और मासूम नवजात बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और हैवानियत जानकर सबकी रूह कांप गई। आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मध्य प्रदेश के खरगौन से मानवता और रिश्तों को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को पहले हवस का शिकार बनाया, जब वह प्रेग्नेंट हो गई तो उससे जन्में नवजात बच्चे को झाड़ियों में फेंक दिया। झाड़ियों में एक दिन की मासूम बच्ची को पड़ा देखकर हड़कंप मच गया। मामला खुला तो नाबालिग लड़की और मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और हैवानियत जानकर सबकी रूह कांप गई। आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
खरगौन में बाप बना हैवान
पूरा मामला खरगोन जिले के महेश्वर का है। यहां मजदूरी करने साथ ले गए एक बाप ने अपनी ही नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया। रेप की घटना के करीब 10 माह बाद उसकी घर में ही डिलीवरी कराई। इसके बाद हैवान बाप ने अपनी बेटी से जन्मी नवजात बच्ची को झाड़ियां में फेंक दिया। इसके बाद अपनी नाबालिग बेटी को खराब हालत में छोड़कर घर से फरार हो गया।
कजिन को फोन कर बताई आपबीती
इधर बेटी ने इस हालत में होने के बावजूद घर में रखे थोड़े से अनाज को बेच कर पैसों का इंतजाम कर अपना गुजारा किया। इस दौरान उसने अपने एक कजिन को फोन कर अपने साथ घटी सारी घटना को बताया। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ, तो सब हैरान हो गए।
नवजात के शरीर को चीटियों ने काटा
झाड़ियों में मिली एक दिन की मासूम नवजात के मुंह, नाक और हाथ पर बुरी तरह से चींटियों ने काट रखा था। नवजात बच्ची को पहले महेश्वर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। इसके बाद वहां से डॉक्टरों ने इंदौर के लिए रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
खरगौन एसपी ने बताई सारी बात
इस मामले का खुलासा करते हुए खरगोन एसपी धर्मराज मीना ने बताया कि, जांच के दौरान पता चला कि झाड़ियों में मिली नवजात 16 वर्षीय नाबालिग बालिका से जन्मी है। वह बालिका भी बेहद कमजोर हालत में पाई गई, इसलिए उसे प्राथमिक उपचार देकर वन स्टाप सेंटर में भर्ती कराया गया है। जब पुलिस ने उससे घटना की जानकारी पूछी, तो बेहद खौफनाक बात पता चली।
उस बालिका ने बताया कि वह और उसके पिता गुजरात के राजकोट क्षेत्र में करीब 10 माह पहले मजदूरी करने गए थे । इस दौरान उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया था । गर्भवती होने पर उसे घर ले आये और 3 अगस्त की रात घर पर ही यह बच्ची पैदा हुई । जोकि 4 अगस्त को पुलिस को झाड़ियों से बरामद हुआ थी।




साइन इन