In Delhi, a heartless mother strangled her child after giving birth and threw the body in the garbage दिल्ली: बेरहम मां ने बच्चे को जन्म देकर नवजात का गला घोंटा, हत्या करके कूड़े में फेंकी लाश, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली: बेरहम मां ने बच्चे को जन्म देकर नवजात का गला घोंटा, हत्या करके कूड़े में फेंकी लाश

यहां घरेलू काम-काज करने वाली महिला ने काम करने वाले घर के बाथरुम में पहले बच्चे को जन्म दिया, फिर नवजात बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी। बेरहम मां ने अपने नवजात बच्चे के शव को कूड़े के थैले में फेंक दिया।

Thu, 7 Aug 2025 09:19 PMRatan Gupta पीटीआई, नई दिल्ली
share
दिल्ली: बेरहम मां ने बच्चे को जन्म देकर नवजात का गला घोंटा, हत्या करके कूड़े में फेंकी लाश

दिल्ली के पटेल नगर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां घरेलू काम-काज करने वाली महिला ने काम करने वाले घर के बाथरुम में पहले बच्चे को जन्म दिया, फिर नवजात बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी। बेरहम मां ने अपने नवजात बच्चे के शव को कूड़े के थैले में फेंक दिया। पुलिस ने रोशनी नामक 26 साल की महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

गांव में प्रेमी से बनाए संबंध, लेकिन फिर…

जानकारी में सामने आया है कि महिला नवंबर 2024 में एक शादी में शामिल होने के लिए अपने गाँव गई थी। इसके बाद उसने बच्चे को जन्म दिया। यहाँ उसने अपने प्रेमी के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली आने के बाद उसे गर्भावस्था के बारे में पता चला, तो उसने अपने प्रेमी को इसकी जानकारी दी।

बच्चे की बात सामने आने पर प्रेमी अपनी प्रेमिका का साथ देने से मुकर गया। पुलिस ने बताया कि महिला की 2019 में एक बार शादी हुई थी और 2021 में उसका तलाक हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चित्तौडगढ़ में नाले के पास मिली लड़की की लाश, हत्या-बलात्कार का आरोप लगा
ये भी पढ़ें:मुगलों, अंग्रेजों और नेहरू को खिलाई मिठाई; जानिए दिल्ली की 235 साल पुरानी दुकान

कचरे में मिली नवजात की लाश

28 जुलाई को पटेल नगर पुलिस स्टेशन में एक पीसीआर कॉल आई, जिसमें नवजात बच्चे की लाश मिलने की खबर सामने आई। पुलिस ने बताया कि पश्चिम पटेल नगर स्थित एक फ्लैट के पार्किंग में सफेद प्लास्टिक बैग में एक मृत नवजात शिशु मिला है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो सामने आया कि घरों में काम-काज करने वाली महिला ने हाल ही में एक बच्चे को जन्म दिया था। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रायबरेली की रहने वाली है। शुरूआती जानकारी में लोगों ने बताया कि महिला जिस घर में काम करती है, उसने पहले तो अपनी गर्भावस्था के बारे में सबसे छिपाने की कोशिश की।

गर्भावस्था छिपाने को बनाया बीमारी का बहाना

महिला ने सबसे अपनी गर्भावस्था छिपाने के लिए बहाना बनाया। महिला ने दावा किया कि उसे एक एक बीमारी है, जिसके चलते पेट में सूजन आ गई है। इस पर सबने उसे डॉक्टर से मिलने की सलाह दी।

26 जुलाई को जब घर के मालिक किसी पार्टी में गए हुए थे, रोशनी ने अकेले बाथरूम में बच्चे को जन्म दिया। मगर फिर उसने अपने बच्चे को समाज और बदनामी के डर से मार दिया। महिला ने बताया कि उसने कपड़े के एक टुकड़े से बच्चे का गला घोंट दिया। इसके बाद शव को एक प्लास्टिक बैग में डालकर बिल्डिंग के कूड़ेदान में फेंक दिया।

महिला के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत

शव मिलने के बाद, रोशनी को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 194 के तहत जाँच शुरू की गई।अधिकारियों ने बताया कि 29 जुलाई को आरएमएल अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया, जिसमें नवजात की गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई।

गुरुवार को पटेल नगर पुलिस स्टेशन में बीएनएस की धारा 103(1) (हत्या) और 238(ए) (साक्ष्य मिटाने या अपराधी को बचाने के लिए झूठी जानकारी देने का अपराध) के तहत मामला दर्ज किया गया और आगे की जाँच शुरू कर दी गई।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।