How MP Girl cheater of 1 crore 30 lakh after Friendship on Instagram सोशल मीडिया पर दोस्ती, तांत्रिक बन डराया, पुलिस बन धमकाया; MP में लड़की से 1.30 करोड़ की ठगी, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सोशल मीडिया पर दोस्ती, तांत्रिक बन डराया, पुलिस बन धमकाया; MP में लड़की से 1.30 करोड़ की ठगी

सोशल मीडिया पर दोस्ती कर लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाने, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपए की ठगी करने वाले संगठित गिरोह का पुलिस ने रविवार को पर्दाफाश किया है।

Sun, 10 May 2026 10:42 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, अशोकनगर
share
सोशल मीडिया पर दोस्ती, तांत्रिक बन डराया, पुलिस बन धमकाया; MP में लड़की से 1.30 करोड़ की ठगी

सोशल मीडिया पर दोस्ती कर लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाने, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपए की ठगी करने वाले संगठित गिरोह का पुलिस ने रविवार को पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में आदित्य सिंह तोमर, आयुषी चौहान, आकाश चौहान और आर्यन सोनी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ठगी की रकम से खरीदे गए सोने-चांदी के जेवर, थार रॉक्स कार, स्कूटी, मोबाइल, लैपटॉप और नकदी बरामद की गई है।

रविवार को एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर बताया कि पीड़िता ने परिजनों और समाज के प्रतिष्ठित लोगों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और ठगी की शिकायत की थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक रवि प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि करीब पांच साल पहले, जब पीड़िता नाबालिग थी और कक्षा 12वीं में पढ़ रही थी, तब उसकी पहचान इंस्टाग्राम पर आदित्य सिंह तोमर नाम के शख्स से हुई।आरोपी ने प्रेम संबंध बनाकर शादी और सुनहरे भविष्य का सपना दिखाया। इसके बाद वह लड़की को अपने साथी आर्यन सोनी के स्टूडियो बुलाने लगा।आर्यन सोनी इंद्रा पार्क क्षेत्र में आर्यन टैटू स्टूडियो चलाता है।य हीं पर आरोपियों ने चोरी-छिपे पीड़िता के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए। बाद में इन्हीं फोटो-वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एमपी के इन जिलों में गिरेंगे ओले; चलेंगी तूफानी हवाएं, ऑरेंज और येलो अलर्ट

5 लाख रुपए का मांग

आरोपी आदित्य सिंह तोमर ने लड़की की इच्छा के खिलाफ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पिता की मौत के बाद आरोपी ने 5 लाख रुपए की मांग की, जिस पर डर और बदनामी के चलते पीड़िता ने करीब 2 लाख रुपए नकद दे दिए। जब ब्लैकमेलिंग लगातार बढ़ने लगी तो पीड़िता ने अपनी परिचित आयुषी चौहान से मदद मांगी। आयुषी खुद को एस्ट्रोलॉजर बताती थी और ग्रह-नक्षत्र और भविष्यवाणी के नाम पर लोगों को प्रभावित करती थी।उसने पीड़िता को डराया कि उसके जीवन में बड़ी अनहोनी होने वाली है और वह अपने पति आकाश चौहान के साथ उसकी मदद कर सकती है।

पुलिस के नाम पर भी ऐंठे पैसे

आयुषी चौहान ने पीड़िता को भरोसा दिलाया कि वह पुलिस अधिकारियों को जानती है और फोटो-वीडियो डिलीट करवा देगी।इसके एवज में पहले डेढ़ लाख रुपए लिए गए।इसके बाद जनवरी 2025 में पीड़िता को अलग-अलग नंबरों से फोन आने लगे। कॉल करने वाले खुद को पुलिस इंस्पेक्टर और क्राइम ब्रांच अधिकारी बताते थे। आरोपी गालियां देकर जेल भेजने, झूठे केस में फंसाने और वीडियो वायरल करने की धमकी देते थे। डर के माहौल में पीड़िता से 10 लाख, फिर 25-25 लाख रुपए की कई किश्तों में उगाही की गई। दीपावली से पहले एक आरोपी ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का वरिष्ठ अधिकारी बताकर 60 लाख रुपए की मांग की। आयुषी चौहान ने पीड़िता को यह कहकर डराया कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो उसकी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। इसके बाद 15 अक्टूबर 2025 को पीड़िता को गोल्ड फाइनेंस कंपनी ले जाया गया, जहां करीब 450 ग्राम सोने के आभूषण गिरवी रखकर लगभग 35 लाख रुपए का गोल्ड लोन लिया गया। यह रकम आयुषी चौहान के खाते में जमा कराई गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुंबई से भोपाल जा रही फ्लाइट की एहतियाती लैंडिंग, एयर इंडिया ने बताई वजह

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ठगी की रकम से ऐशो-आराम की जिंदगी जी रहे थे। महंगी गाड़ियां, ब्रांडेड कपड़े और लग्जरी लाइफस्टाइल उनके शौक में शामिल थी।आयुषी चौहान खुद को तांत्रिक और एस्ट्रोलॉजर बताकर लोगों में प्रभाव जमाती थी और ठगी की रकम का कुछ हिस्सा दान-पुण्य में खर्च करती थी, ताकि किसी को उस पर शक न हो। कोतवाली थाना पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, बैंक खातों और पूछताछ के आधार पर कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया।आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।पुलिस अब अन्य सहयोगियों और वित्तीय लेनदेन की जांच में जुटी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP के श्योपुर में मिली ढाई साल की बच्ची का भोपाल कनेक्शन, पुलिस को क्या शक?
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।