मुंबई से भोपाल जा रही फ्लाइट की एहतियाती लैंडिंग, एयर इंडिया ने बताई वजह; जांच जारी
मुंबई से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट ने भोपाल में एहतियाती लैंडिंग की है। फ्लाइट मुंबई से भोपाल जा रही थी। इस मामले की जानकारी देते हुए एयर इंडिया ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
मुंबई से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट ने भोपाल में एहतियाती लैंडिंग की है। फ्लाइट मुंबई से भोपाल जा रही थी। इस मामले की जानकारी देते हुए एयर इंडिया ने बताया कि 26 अप्रैल को मुंबई से भोपाल जाने वाली फ्लाइट एआई633 के क्रू ने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के तहत तकनीकि खराब की संभावना को देखते हुए भोपाल में एहतियाती लैंडिंग की है। इस दौरान एयर इंडिया ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए रेट्रोफिटेड ड्रीमलाइनर की भी जानकारी साझा की है।
एयर इंडिया ने बताया कि तकनीकी कारणों से प्रभावित एक फ्लाइट ने सुरक्षित लैंडिंग की और सभी यात्री व क्रू मेंबर बिना किसी घटना के सुरक्षित उतर गए। एयर इंडिया के अनुसार, फ्लाइट की जांच की गई और यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई।
सुरक्षित लैंडिंग, कोई हताहत नहीं
एयरलाइन के बयान में कहा गया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही और किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ। विमान के उतरने के बाद जरूरी तकनीकी जांच की गई, ताकि आगे की उड़ान से पहले सभी मानकों को सुनिश्चित किया जा सके।
एयर इंडिया ने पेश की पहली रेट्रोफिटेड ड्रीमलाइनर
इस बीच, एयर इंडिया ने रविवार को अपनी पहली रेट्रोफिटेड ट्विन-आइज़ल Boeing 787-8 (रजिस्ट्रेशन VT-ANT) को भी पेश किया। यह 26 विमानों के बड़े अपग्रेड प्रोग्राम का पहला चरण है, जिसमें केबिन को पूरी तरह नया रूप दिया जा रहा है।
अमेरिका में हुआ बड़ा अपग्रेड
एयरलाइन के मुताबिक, इस विमान का पूरा इंटीरियर अपग्रेड बोइंग के मॉडिफिकेशन सेंटर, विक्टरविल (कैलिफोर्निया) में किया गया। इसके बाद इसे सैन बर्नार्डिनो स्थित एयरोप्रो में नई आकर्षक लिवरी में पेंट किया गया। इस तरह एयर इंडिया ने अपनी पहली रेट्रोफिटेड ड्रीमलाइनर को पेश किया है।
अब तीन क्लास कॉन्फिगरेशन
रेट्रोफिट के तहत विमान को पुराने दो-क्लास लेआउट से बदलकर आधुनिक तीन-क्लास कॉन्फिगरेशन में बदला गया है। इसमें नए सीट्स, आधुनिक इन-फ्लाइट एंटरटेनमेंट (IFE) सिस्टम और बेहतर केबिन डिजाइन शामिल हैं। यह अपग्रेड एयर इंडिया के नए वाइडबॉडी स्टैंडर्ड के अनुरूप है, जैसा कि उसके हाल ही में शामिल बोइंग 787-9 में देखा गया।
45 दिन में पूरा हुआ काम
एयरलाइन के अनुसार, इस रेट्रोफिट प्रक्रिया में करीब 12,825 मैनआवर्स और 45 दिन का समय लगा। इस दौरान पुराने इंटीरियर को हटाने, केबिन को नए सिरे से डिजाइन करने, सीट्स और अन्य सुविधाएं लगाने के साथ-साथ सभी सिस्टम्स की सख्त जांच की गई। एयर इंडिया का कहना है कि इस अपग्रेड से यात्रियों को बेहतर और आधुनिक उड़ान अनुभव मिलेगा।




साइन इन