gwalior acid attack victim woman died in delhi aiims who refusing to nikah निकाह से इनकार पर बहू पर फेंका था तेजाब; नवंबर से जंग लड़ रही ग्वालियर की पीड़िता ने तोड़ा दम, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

निकाह से इनकार पर बहू पर फेंका था तेजाब; नवंबर से जंग लड़ रही ग्वालियर की पीड़िता ने तोड़ा दम

ग्वालियर में विधवा बहू के निकाह से इनकार पर नवंबर महीने में एक शख्स ने उस पर तेजाब से हमला कर दिया था। इस हमले के बाद नवंबर से जिंदगी की जंग लड़ रही पीड़िता की दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई।

Mon, 5 Jan 2026 01:50 AMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share
निकाह से इनकार पर बहू पर फेंका था तेजाब; नवंबर से जंग लड़ रही ग्वालियर की पीड़िता ने तोड़ा दम

ग्वालियर के कंपू इलाके में नवंबर महीने में एक शख्स ने अपनी विधवा बहू पर तेजाब से हमला कर दिया था। आरोपी पीड़िता का जेठ है। बहू ने जेठ से शादी करने से मना कर दिया था। महिला के पति की मौत के बाद आरोपी उस पर लगातार निकाह के लिए दबाव बना रहा था। आरोपी ने घर में घुसकर बच्चों के सामने महिला पर तेजाब फेंक दिया था जिससे वह बुरी तरह झुलस गई थी। पीड़िता की आंखों की रोशनी तक चली गई थी। पीड़िता का दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा था। आखिरकार उसने रविवार को दम तोड़ दिया।

नवंबर में हुआ था एसिड अटैक

बता दें कि पीड़िता के पति का करीब 10 महीने पहले निधन हो चुका था। नवंबर में ग्वालियर में पीड़िता पर उसके दिवंगत पति के बड़े भाई मुशीर खां ने एसिड से हमला किया था। इस हमले में वह बुरी तरह जल गई थी। इस हमले के बाद पीड़िता को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

हुई थी कई सर्जरी

एसिड अटैक पीड़ितों के लिए वहां उपयुक्त इलाज नहीं मिलने के कारण दिल्ली एम्स में ट्रांसफर कराया गया था। दिल्ली एम्स में पीड़िता की कई सर्जरी हुई थी। उसकी कई और सर्जरी हुई थी। आखिरकार गहरे इन्फेक्शन के कारण पीड़िता को बचाया नहीं जा सका।

निकाह को राजी नहीं हुई तो बन गया था हैवान

घटना मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के कंपू इलाके की है। पीड़िता मायके में रह रही थी। बताया जाता है कि जब वह मुशीर खां से निकाह के लिए राजी नहीं हुई तो वह हैवान बन गया। उसने मायके पहुंच कर मासूम बच्चों के सामने पीड़िता पर तेजाब फेंक दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंदौर दूषित पेयजल मामला : नौ हजार से ज्यादा लोगों की जांच, उल्टी-दस्त के 20 नये मरीज मिले
ये भी पढ़ें:इंदौर में दूषित पानी से 20 नए बीमार मिले, 142 अब भी भर्ती, 11 का ICU में इलाज
ये भी पढ़ें:CAG रिपोर्ट की अनदेखी ना की होती तो…; इंदौर पानी कांड पर NGO का क्या दावा

घर में घुसकर की थी जबरदस्ती की कोशिश

हमले में पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे दिखना भी बंद हो गया। बहू पर तेज फेंकने के बाद मुशीर खां छिप गया था। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पीड़िता के पिता का आरोप था कि उनकी बेटी पर उसका जेठ निकाह करने का दबाव डाल रहा था। इसकी वजह से वह अपने मायके में रहने लगी थी। आरोपी ने वहां भी तीन बार उनके घर के कमरे में घुसकर जबरदस्ती करने की कोशिश कर चुका था।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।