Groundbreaking ceremony for a cement plant worth Rs 1000 crore in Guna गुना में 1000 करोड़ के सीमेंट प्लांट का भूमिपूजन, 5 साल में 1,20000 लोगों को नौकरी दिलाने का लक्ष्य, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

गुना में 1000 करोड़ के सीमेंट प्लांट का भूमिपूजन, 5 साल में 1,20000 लोगों को नौकरी दिलाने का लक्ष्य

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रणव अदाणी ने कहा- आज गुना की इस पावन धरती पर अदाणी सीमेंट के भूमिपूजन के अवसर पर आप सभी के बीच उपस्थित होना, मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। आज का दिन सिर्फ एक प्रोजेक्ट की शुरुआत नहीं है, बल्कि यह मध्य प्रदेश के विकास को नई दिशा देने वाला दिन है।

Sun, 10 May 2026 08:59 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, गुना
share
गुना में 1000 करोड़ के सीमेंट प्लांट का भूमिपूजन, 5 साल में 1,20000 लोगों को नौकरी दिलाने का लक्ष्य

आज गुना में सीएम ने सीमेंट प्लांट निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- “आज गुना के लिए ऐतिहासिक दिन है। एक हजार करोड़ के सीमेंट प्लांट का भूमिपूजन किया गया है। इससे जिले के युवाओं को रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।” कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रणव अदाणी ने कहा- “आज गुना की इस पावन धरती पर अदाणी सीमेंट के भूमिपूजन के अवसर पर आप सभी के बीच उपस्थित होना, मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। आज का दिन सिर्फ एक प्रोजेक्ट की शुरुआत नहीं है, बल्कि यह मध्य प्रदेश के विकास को नई दिशा देने वाला दिन है।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जब-जब दिल्ली की गद्दी पर औरंगजेब बैठा, उसे पंजाब की तरक्की से… मनीष सिसोदिया

उन्होंने आगे कहा- “मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश को विकास की नई रफ्तार मिली है। सरकार का फोकस इंफ्रास्ट्रक्चर, इंडस्ट्री और एंप्लॉयमेंट पर है। वर्ष 2025 में राज्य की जीडीपी 15 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा होना, इस बात का सबूत है कि मध्य प्रदेश मजबूती से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री जी के पीएम गति-शक्ति विजन के तहत यहां लॉजिस्टिक्स, इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर और ट्रांसपोर्टेशन फैसिलिटीज में जो सुधार हुए हैं, इससे इन्वेस्टमेंट के लिए माहौल बहुत मजबूत बना है।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:17 करोड़ लेकर फरार हो गया था बिल्डर… जमीन की रजिस्ट्री तक नहीं कराई- अब गिरफ्तार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का भी विशेष आभार व्यक्त करता हूँ। आपके सहयोग और प्रयास से हमें काफी मदद मिली। इससे डेवलपमेंट प्लान्स सिर्फ कागज पर ही नहीं, जमीन पर भी जल्दी उतरे हैं। हाल ही में आपने शिवपुरी जिले में अदाणी विकास केंद्र के उद्घाटन कार्यकृम में उपस्थित रहकर हमें प्रोत्साहित किया। साथियों, आज अदाणी ग्रुप, एनर्जी, इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स और ग्रीन टेक्नोलॉजी जैसे देश के कई जरूरी क्षेत्रों में काम कर रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उन्होंने भाजपा में जाने के बजाय…, संजीव अरोड़ा की हिरासत पर क्या बोले केजरीवाल?
ये भी पढ़ें:क्या सच में नेहरू ने नोबेल पुरस्कार के लिए कबाव घाटी म्यांमार को दान कर दी थी?

हमारा लक्ष्य सिर्फ कारोबार बढ़ाना नहीं है, बल्कि भारत के विकास में योगदान देना और लोगों के जीवन में असली बदलाव लाना भी है।पिछले साल भोपाल में हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में हमारे चेयरमैन आदरणीय गौतम अदाणी जी ने मध्य प्रदेश के लिए 1,10,000 करोड़ रुपए के इन्वेस्टमेंट का संकल्प लिया था।यह इन्वेस्टमेंट हाइड्रो पंप्ड स्टोरेज, सीमेंट, माइनिंग, स्मार्ट मीटर्स और थर्मल एनर्जी जैसे क्षेत्रों में किया जाना है।इससे वर्ष 2030 तक 1,20,000 लोगों के लिए नौकरी के नए अवसर उत्पन्न होंगे।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।