Fire Rains from the Sky in MP, Khajuraho Records 47.4, Red Alert for Heatwave Issued मध्य प्रदेश में आसमान से बरस रही आग; खजुराहो में 47.4 डिग्री तापमान, अगले तीन दिन इन जिलों में लू का 'रेड अलर्ट', Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मध्य प्रदेश में आसमान से बरस रही आग; खजुराहो में 47.4 डिग्री तापमान, अगले तीन दिन इन जिलों में लू का 'रेड अलर्ट'

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ पछुआ हवाओं में एक टूफ के रूप में सक्रिय है, जिसका केंद्र औसत समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर है। इसके अलावा पंजाब और आसपास के क्षेत्रों के ऊपर एक चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है।

Thu, 21 May 2026 03:19 PMSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
मध्य प्रदेश में आसमान से बरस रही आग; खजुराहो में 47.4 डिग्री तापमान, अगले तीन दिन इन जिलों में लू का 'रेड अलर्ट'

Madhya Pradesh Weather Today मध्य प्रदेश में बीते कुछ दिनों से इतनी ज्यादा गर्मी पड़ रही है, जैसे मानों आसमान से आग बरस रही हो। जिसके चलते हर दिन अधिकतम तापमान का एक नया रिकॉर्ड बन रहा है। वहीं मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए प्रदेश में तीव्र ऊष्ण लहर का रेड अलर्ट जारी किया है, जिसके बाद फिलहाल प्रदेश के लोगों को राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है। विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के चार जिलों पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में तीव्र लू चलने का रेड अलर्ट जारी किया है, इसके अलावा प्रदेश के 18 जिलों में सीवियर हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट व 21 जिलों में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है।

बीते दिन के मौसम की बात करें तो बुधवार को प्रदेश के छतरपुर जिले खजुराहो सबसे ज्यादा गर्म रहा, इस दौरान यहां 47.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो कि प्रदेश में इस मौसम में दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान है। इसके अलावा छतरपुर के नौगांव में 46.6 डिग्री और दमोह में 46 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:परिसर के नीचे है हनुमान प्रतिमा; भोजशाला पर नया दावा,फ्री प्रवेश देने की मांग

मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान प्रदेश के खजुराहो (छतरपुर) में तीव्र लू का प्रभाव नजर आया, जबकि प्रदेश के सतना, मंडला, नौगांव (छतरपुर) और दमोह जिलों में लू का प्रभाव देखा गया। पिछले 24 घंटो में अधिकतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। इस दौरान पिछले 24 घंटो में अधिकतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ।

बीते दिन सबसे ज्यादा गर्म रहे प्रदेश के 5 शहर

खजुराहो (छतरपुर)- 47.4

नौगाँव (छतरपुर)- 46.6

दमोह- 46.0

मंडला- 45.6

सतना- 45.3

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:13 साल की दुल्हन और 42 साल का दूल्हा, इंदौर में 13 पर केस दर्ज

गुरुवार को इन जिलों के लिए मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के चार जिलों पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में तीव्र ऊष्ण लहर (सीवियर हीट वेव) का रेड अलर्ट जारी किया है, इसके अलावा विदिशा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, कटनी, दमोह, सागर और मैहर जिलों में हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला और बालाघाट जिलों के लिए हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है।

शुक्रवार को पांच जिलों में तीव्र लू का रेड अलर्ट

22 मई के लिए मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच जिलों निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सतना के लिए बेहद तीव्र लू का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, उमरिया, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, कटनी, दमोह, सागर और मैहर जिलों के लिए हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, मंदसौर, नीमच, अनूपपुर, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और सिवनी जिलों के लिए हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंदौर के हनीट्रैप में रेशू चौधरी को हिरासत में लिया गया, DIG साहब भी बन चुके शिक

शनिवार को भी पांच जिलों में लू का रेड अलर्ट

23 मई के लिए मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच जिलों निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सतना के लिए बेहद तीव्र लू का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा रतलाम, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, उमरिया, शहडोल, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, कटनी, दमोह, सागर और मैहर जिलों के लिए हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, शाजापुर, मंदसौर, नीमच, अनूपपुर, डिंडोरी, जबलपुर, शहडोल, नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और सिवनी जिलों के लिए हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है।

MP आसमान से बरस रही आग; खजुराहो में पारा 47 पार, इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी

मौसम की प्रमुख विशेषताएं

अगले 3-4 दिनों के दौरान दक्षिण-पूर्वी अरब सागर, कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, अंडमान सागर के शेष हिस्सों और पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के और आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। पश्चिमी विक्षोभ पछुआ हवाओं में एक टूफ के रूप में सक्रिय है, जिसका केंद्र औसत समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर विस्तृत है। इसके अलावा पंजाब और आसपास के क्षेत्रों के ऊपर एक चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।