Hanuman Idol Located Beneath the Complex, New Claim Over Bhojshala, Demand for Free Entry परिसर के नीचे दबी है हनुमान प्रतिमा; भोजशाला को लेकर नया दावा, श्रद्धालुओं को खास सुविधा देने की मांग भी उठी, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

परिसर के नीचे दबी है हनुमान प्रतिमा; भोजशाला को लेकर नया दावा, श्रद्धालुओं को खास सुविधा देने की मांग भी उठी

तिवारी ने कहा कि सच का पता लगाने के लिए इमारत परिसर में वैज्ञानिक तरीके से खुदाई करके इन मूर्तियों को बाहर निकाला जाना चाहिए और इन्हें परिसर में धार्मिक विधि-विधान के साथ स्थापित किया जाना चाहिए।

Wed, 20 May 2026 11:59 PMSourabh Jain भाषा, धार, मध्य प्रदेश
share
परिसर के नीचे दबी है हनुमान प्रतिमा; भोजशाला को लेकर नया दावा, श्रद्धालुओं को खास सुविधा देने की मांग भी उठी

मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला परिसर में श्रद्धालुओं के निःशुल्क प्रवेश की मांग को लेकर एक याचिकाकर्ता ने बुधवार को ASI (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) को आवेदन भेजा। वहीं, दूसरे याचिकाकर्ता ने अलग अर्जी में दावा किया कि इस मध्यकालीन स्मारक की जमीन के नीचे भगवान हनुमान और अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां दबी हो सकती हैं। ये ताजा आवेदन उन दो याचिकाकर्ताओं ने भेजे हैं, जिनकी ओर से दायर याचिकाओं पर सुनवाई करने के बाद मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ ने इस ASI संरक्षित परिसर को 15 मई को वाग्देवी (सरस्वती) का मंदिर घोषित किया था।

सामाजिक संगठन 'हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस' से जुड़े याचिकाकर्ता आशीष गोयल ने ASI को भेजे आवेदन में कहा कि श्रद्धालुओं को उपासना के अधिकार के तहत भोजशाला में निःशुल्क प्रवेश दिया जाना चाहिए। आवेदन में कहा गया कि ASI द्वारा श्रद्धालुओं से वर्तमान में लिया जा रहा एक रुपए का प्रवेश शुल्क बंद किया जाए क्योंकि इस वसूली से उच्च न्यायालय के आदेश की 'अवहेलना' हो रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धार भोजशाला में 721 साल बाद शुक्रवार को होगी महाआरती, प्रशासन अलर्ट;कड़ी सुरक्षा

भोजशाला में लगे इस्लामी प्रतीकों को हटाने की मांग

आवेदन में भोजशाला परिसर की दक्षिण-पूर्व दिशा में स्थित बंद कमरे को तत्काल खोलने की मांग भी की गई है। याचिकाकर्ता का दावा है कि यह कमरा मूल मंदिर परिसर का हिस्सा है। आवेदन में यह भी कहा गया है कि चूंकि उच्च न्यायालय ने भोजशाला को वाग्देवी मंदिर घोषित कर दिया है, इसलिए परिसर में 'अनाधिकृत रूप से लगाए गए' इस्लामी प्रतीकों को हटाया जाना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भोजशाला का संघर्ष; खाईं लाठियां, जेल भी गए, कौन हैं अशोक जैन और विमल गोधा?

मुस्लिम प्रतीकों को किसी अन्य कमरे में रखने की मांग

भोजशाला मामले के एक अन्य याचिकाकर्ता कुलदीप तिवारी ने भी केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय और ASI को भेजे अलग आवेदन में ऐसी ही मांग की और कहा कि इस्लामी प्रतीकों को मुस्लिम समुदाय के किसी भवन में सुरक्षित तौर पर रखा जाना चाहिए।

याचिकाकर्ता का दावा- भोजशाला में दबी है हनुमान जी की मूर्ति

तिवारी ने अपने आवेदन में दावा किया कि धार के लोगों की मान्यता है कि भोजशाला परिसर की जमीन के नीचे भगवान हनुमान और अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में सच का पता लगाने के लिए वैज्ञानिक तरीके से खुदाई करके इन मूर्तियों को बाहर निकाला जाना चाहिए और इन्हें परिसर में धार्मिक विधि-विधान के साथ स्थापित किया जाना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भोजशाला पूजा की जगह नहीं... हाई कोर्ट के फैसले पर दिग्विजय सिंह ने फिर उठाए सवाल

पिछले शुक्रवार को आया था भोजशाला को लेकर ऐतिहासिक फैसला

उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ ने 15 मई को अपने फैसले में भोजशाला परिसर की धार्मिक प्रकृति वाग्देवी (सरस्वती) मंदिर के रूप में निर्धारित की थी। साथ ही अदालत ने ASI के सात अप्रैल 2003 के उस आदेश को भी रद्द कर दिया था जिसमें मुस्लिम समुदाय को हर शुक्रवार इस परिसर में नमाज अदा करने की इजाजत दी गई थी। इस आदेश में हिंदुओं को केवल मंगलवार को स्मारक में पूजा-अर्चना की अनुमति दी गई थी।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।