13 year bride and 42 year old groom police fir in inodre after child marriage 13 साल की दुल्ह और 42 साल का दूल्हा, इंदौर में एक शर्त के लिए दादा ने अधेड़ से कर दी नाबालिग की शादी; 13 पर केस, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

13 साल की दुल्हन और 42 साल का दूल्हा, इंदौर में एक शर्त के लिए दादा ने अधेड़ से कर दी नाबालिग की शादी; 13 पर केस

इंदौर में प्रशासन की चेतावनी अनसुनी करते हुए 13 साल की लड़की का विवाह 42 वर्षीय व्यक्ति से कराए जाने के मामले में पुलिस ने दूल्हे, उसके परिजनों और लड़की के दादा-दादी सहित 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

Thu, 21 May 2026 02:14 PMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share
13 साल की दुल्हन और 42 साल का दूल्हा, इंदौर में एक शर्त के लिए दादा ने अधेड़ से कर दी नाबालिग की शादी; 13 पर केस

इंदौर में प्रशासन की चेतावनी अनसुनी करते हुए 13 साल की लड़की का विवाह 42 वर्षीय व्यक्ति से कराए जाने के मामले में पुलिस ने दूल्हे, उसके परिजनों और लड़की के दादा-दादी सहित 13 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बाल विवाह के खिलाफ महिला और बाल विकास विभाग द्वारा गठित उड़नदस्ते के प्रभारी महेंद्र पाठक ने बताया कि लड़की के पिता की मौत के बाद उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली थी और लड़की अपने भाई-बहनों के साथ दादा-दादी के पास रह रही थी।

एक शर्त पूरी करने के लिए हुई शादी

इस मामले की जानकारी देते हुए महेंद्र पाठक ने बताया कि लड़की के दादा ने अपने पोते की शादी के बदले 26 अप्रैल को अपनी 13 वर्षीय पोती का विवाह 42 साल के व्यक्ति से करा दिया। उन्होंने कहा कि दूल्हे के पिता ने लड़की के दादा के सामने शर्त रखी थी कि वह अपनी बेटी का विवाह उसके पोते से तभी कराएगा, जब बदले में दादा अपनी 13 साल पोती की शादी उसके 42 साल के बेटे से कराएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भोजशाला विवाद : मध्य प्रदेश हाईकोर्ट आज सुना सकता है फैसला, सभी की नजरें टिकीं

प्रशासन की चेतावनी के बावजूद कर दी शादी

आयोग के मुताबिक बाल विवाह के लिए पहले 25 अप्रैल की तारीख तय की गई थी, लेकिन प्रशासन को इसकी सूचना मिल गई थी और वर-वधू पक्ष को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी देकर उस दिन शादी रुकवा दी गई थी। उन्होंने कहा कि इस चेतावनी के बावजूद 26 अप्रैल की रात प्रशासन को गुमराह करते हुए 13 वर्षीय लड़की को इंदौर से उज्जैन ले जाया गया। वहां उसे दुल्हन के कपड़े पहनाए गए और एक मंदिर में 42 साल के व्यक्ति के साथ उसका विवाह करा दिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मध्य प्रदेश के पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 3 की मौत; बिहार भी टेंशन में

शादी के बाद लड़की से मारपीट का दावा

मिली जानकारी के अनुसार शादी के बाद लड़की दादा-दादी के घर लौट आई, लेकिन कुछ दिन बाद उस पर ससुराल जाने का दबाव बनाया गया और उसके साथ कथित तौर पर मारपीट भी की गई। इसकी शिकायत मिलने के बाद बाल विवाह का मामला उजागर हुआ। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दूल्हे, उसके परिजनों और लड़की के दादा-दादी सहित 13 लोगों के खिलाफ बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत बुधवार रात प्राथमिकी दर्ज की। पाठक ने कहा कि लड़की के बाल विवाह के लिए कथित तौर पर उसकी फर्जी अंकसूची भी तैयार की गई थी और इस संबंध में प्रशासन की जांच जारी है।

क्या होता है बाल विवाह

देश में 21 साल से कम उम्र के लड़के और 18 साल से कम आयु की लड़की की शादी बाल विवाह की श्रेणी में आती है। बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत दोषी को दो साल तक के सश्रम कारावास, एक लाख रुपये तक के जुर्माने या दोनों सजाओं का प्रावधान है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिर्फ सीनियर वकीलों के क्लाइंट को ही बेल; वकील के दावे पर बिफरा मध्य प्रदेश HC
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।