Father Give Poison to Mother Daughter then suicide For Online Game in mp ऑलनाइन गेम का ऐसा नशा कि पत्नी बेटी संग पी लिया जहर,MP में खौफनाक कांड, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

ऑलनाइन गेम का ऐसा नशा कि पत्नी बेटी संग पी लिया जहर,MP में खौफनाक कांड

मध्य प्रदेश के neशहडोल जिले में ऑनलाइन गेमिंग BDG और एविएटर AVIATOR गेम खेलते-खेलते बढ़ते कर्ज के बोझ और आर्थिक तंगी से परेशान होकर पिता ने पत्नी ओर बेटी को कोल्ड ड्रिंक में जहर पिला दिया ओर इसके बाद फिर खुद पी लिया।

Thu, 26 Feb 2026 12:14 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
ऑलनाइन गेम का ऐसा नशा कि पत्नी बेटी संग पी लिया जहर,MP में खौफनाक कांड

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में ऑनलाइन गेमिंग BDG और एविएटर AVIATOR गेम खेलते-खेलते बढ़ते कर्ज के बोझ और आर्थिक तंगी से परेशान होकर पिता ने पत्नी ओर बेटी को कोल्ड ड्रिंक में जहर पिला दिया ओर इसके बाद फिर खुद पी लिया। इलाज के दौरान पहले बेटी, फिर कारोबारी की जान चली गई। पत्नी मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में मौत से जंग लड़ रही है। बताया जा रहा है कि पिता इस खेल में करीब 4 लाख रुपए हार चुका था। इसके लिए लोगों से कर्ज भी लिया था। वह काफी समय से तनाव में चल रहा था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

शहडोल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में ऑनलाइन गेमिंग की लत ने एक हंसते-खेलते परिवार को पलभर में तबाह कर दिया। घटना शहर की पुरानी बस्ती स्थित सत्यम वीडियो के पास की है,जंहा पिता शंकर लाल गुप्ता ऑनलाइन BDG और एविएटर AVIATOR गेम खेलते थे। इस दौरान लाखों रुपये हारने और कर्ज के बोझ से परेशान होकर उन्होंने अपनी पत्नी राजकुमारी गुप्ता और 16 वर्षीय बेटी स्वाति गुप्ता को जहर मिली कोल्ड ड्रिंक पिला दी और खुद भी पी ली। इस दर्दनाक घटना में बेटी और पिता की मौत हो चुकी है, जबकि मां अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है। ँघटना के समय परिवार का15 वर्षीय बेटा अनिकेत गुप्ता घर पर मौजूद नहीं था, जिससे वह इस हादसे का शिकार होने से बच गया और अनाथ हो गया।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंदौर कांड: पिशाच बने पीयूष ने दिल और फेफड़ों के पास किए थे घातक वार
ये भी पढ़ें:इंदौर कांड; पीयूष ने गर्लफ्रेंड पर बार-बार चाकू से किया था वार, आ गई पोस्टमॉर्टम
ये भी पढ़ें:इंदौर में बर्थडे पार्टी में हड़कंप,दाल-बाटी खाते ही दर्जनों लोग पहुंच गए अस्पताल

कैसे हुई घटना?

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 24 फरवरी की रात शंकर लाल अपने15 वर्षीय बेटे अनिकेत के साथ बाजार गया। बेटे को दोस्त की दुकान में छोड़कर शंकर ने चाय पीने की बात कही। फिर बाजार से कोल्ड ड्रिंक खरीदकर घर चला आया। इसमें जहर मिला दिया। फिर पत्नी राजकुमारी और बेटी स्वाति को कोल्ड ड्रिंक पिला दी। खुद भी पी ली। रात में चीख पुकार सुनकर पड़ोसी शंकर लाल के घर पहुंचे। देखा कि तीनों लोगों की तबीयत खराब है। एम्बुलेंस की मदद से तीनों को अस्पताल पहुंचाया।गंभीर हालत में तीनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान पहले बेटी स्वाति की मौत हो गई, परिजन उसका अंतिम संस्कार कर घर लौटे ही थे कि कुछ देर बाद पिता शंकर लाल गुप्ता ने भी दम तोड़ दिया।फिलहाल पत्नी राजकुमारी गुप्ता आईसीयू में भर्ती हैं और जिंदगी-मौत के बीच जंग लड़ रही हैं।

कोतवाली के एसआई उपेंद्र त्रिपाठी ने कहा- शंकर एक साल से ऑनलाइन गेम खेल रहा था। टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान वह इसमें ज्यादा सक्रिय था। शुरुआती जांच में खुदकुशी की वजह आर्थिक तंगी ही लग रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पोस्टमॉर्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

रिपोर्ट विजेन्द्र यादव

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।