इंदौर कांड; पीयूष ने गर्लफ्रेंड पर बार-बार चाकू से किया था वार, आ गई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट
इंदौर में जघन्य तरीके से हुई एमबीए स्टूडेंट की हत्या के मामले में अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कुछ नए तथ्य सामने आए हैं। इसमें कहा गया है कि पीड़िता की मौत बार-बार चाकू के वार और अत्यधिक खून निकलने की वजह हुई थी।

इंदौर में जघन्य तरीके से हुई एमबीए स्टूडेंट की हत्या के मामले में अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कुछ नए तथ्य सामने आए हैं। इसमें कहा गया है कि पीड़िता की मौत बार-बार चाकू के वार और अत्यधिक खून निकलने की वजह हुई थी। इससे पहले आरोपी पीयूष ने पुलिस पूछताछ में कहा था कि पहले उसने गला दबाकर मार डाला था और बाद में शव पर चाकू से कई वार किए थे।
25 वर्षीय एमबीए स्टूडेंट की हत्याकांड की जांच कर रहे अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में धारदार हथियार (चाकू) से बार-बार वार किए जाने की बात कही गई है। शरीर पर चाकू से हमले के कई निशान मिले हैं। रिपोर्ट से यह भी साफ हो गया है कि पीड़िता की मौत बार-बार चाकू मारे जाने और अत्यधिक खून निकल जाने की वजह से हुई।
इससे पहले आरोपी पीयूष ने गर्लफ्रेंड की जान गला दबाकर लेने की बात कही थी। उसने कहा था कि बाद में उसे लगा कि कहीं वह जिंदा ना बच गई हो इसलिए चाकू से वार करने लगा। इस जांच से जुड़े एक पुलिस अधिकारी ने लाइव हिन्दुस्तान को बताया कि आरोपी ने पूछताछ में गला दबाने की बात कही थी। उसने ऐसा किया भी, लेकिन संभव है कि गला दबाने से पीड़िता सिर्फ अचेत हुई थी। उसकी जान तब गई जब आरोपी ने चाकू से बार-बार उसके शरीर को गोदा।
हत्या के तीन दिन बाद मिली लाश
इंदौर के द्वारकापुरी में अंकल वाली गली में पीयूष ने 10 फरवरी को अपनी प्रेमिका की क्रूरता से हत्या कर दी थी। 13 फरवरी को दुर्गंध आने के बाद लाश बरामद की गई और अगले दिन आरोपी मुंबई से पकड़ा गया था, जहां वह गर्लफ्रेंड की आत्मा से बात करने की कोशिश में जुटा था। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि हत्या के पहले और बाद में आरोपी ने पीड़िता के साथ रेप भी किया था।
पावर वाली दवा लेकर हैवानियत
डीसीपी कृष्ण लालचंदानी ने बताया था कि पीयूष ने कबूल किया कि उसने वारदात से पहले शक्तिवर्धक दवाइयां ली थीं। डीसीपी के मुताबिक, हाई डोज लेने की वजह से आरोपी हत्या के बाद भी लाश के साथ गलत हरकतें करता रहा था। बाद में वह मौके से फरार होकर मुंबई चला गया था।
प्यार से हत्या तक, क्या है पूरी बात
आरोपी पीयूष और पीड़िता इंदौर के एक निजी कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई कर रहे थे। करीब एक साल से दोनों के बीच प्रेम संबंध था। पीयूष के पिता ने स्वीकार किया कि उन्हें एक महीने पहले पीयूष ने इस रिश्ते के बारे में बताया था और उन्होंने दोनों को पहले पढ़ाई पर ध्यान देने को कहा था। पीयूष ने वारदात के बाद अपने कबूलनामे में लिखा था कि वह अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता था लेकिन परिवार इसके लिए तैयार नहीं था। पीयूष ने शादी के दबाव और प्रेमिका पर दूसरे लड़कों से बात करने के शक की वजह से खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।




साइन इन