indore case post mortem report of mba student इंदौर कांड: प्रेमिका को कमरे में बुला पिशाच बन गया था पीयूष, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या-क्या पता चला, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

इंदौर कांड: प्रेमिका को कमरे में बुला पिशाच बन गया था पीयूष, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या-क्या पता चला

इंदौर और मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश को झकझोर देने वाले एमबीए स्टूडेंट हत्याकांड में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद कई अहम खुलासे हुए हैं। वहीं, कुछ सवाल अब भी अनसुलझे बने हुए हैं।

Thu, 26 Feb 2026 10:38 AMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share
इंदौर कांड: प्रेमिका को कमरे में बुला पिशाच बन गया था पीयूष, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या-क्या पता चला

इंदौर और मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश को झकझोर देने वाले एमबीए स्टूडेंट हत्याकांड में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद कई अहम खुलासे हुए हैं। वहीं, कुछ सवाल अब भी अनसुलझे बने हुए हैं। पुलिस मुख्य आरोपी पीयूष के खिलाफ मजबूत साक्ष्य जुटाकर मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की तैयारी कर रही है, ताकि आरोपी को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाई जा सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने हत्या की बर्बरता को उजागर किया है। हालांकि दुष्कर्म हुआ या नहीं, इसका अंतिम खुलासा अब डीएनए जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आरोपी ने छात्रा पर बेहद निर्ममता से हमला किया था। रिपोर्ट में सामने आया है कि युवती के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए, जिनमें हार्ट और फेफड़ों के आसपास घातक वार शामिल हैं। डॉक्टरों के मुताबिक शरीर पर ऐसे संकेत मिले हैं कि आरोपी ने कम से कम चार घातक वार किए, जो जानलेवा साबित हुए। इसके अलावा छात्रा के हाथ और पैर बांधे जाने के स्पष्ट निशान भी शरीर पर मिले हैं, जिसकी पुष्टि मेडिकल जांच में हो चुकी है। गला दबाने के निशान भी पाए गए हैं, जिससे हत्या से पहले संघर्ष और प्रताड़ना की आशंका मजबूत हो गई है।

जांच अधिकारियों के अनुसार आरोपी पीयूष ने अपने कथित कबूलनामे में दावा किया था कि उसने युवती के हाथ-पैर बांधने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया था। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हो सकी है। अधिकारियों का कहना है कि शव काफी समय तक खुले में पड़े रहने के कारण पूरी तरह सड़ चुका था, जिससे कई अहम मेडिकल संकेत स्पष्ट नहीं हो पाए। इसी वजह से डॉक्टरों ने शरीर के विभिन्न हिस्सों से नमूने लेकर उन्हें सुरक्षित (प्रिजर्व) कर लिया है, ताकि वैज्ञानिक जांच के माध्यम से सच्चाई सामने लाई जा सके।

मेडिकल अधिकारियों ने बताया कि अब मामले में डीएनए परीक्षण और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की रिपोर्ट बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। डीएनए जांच के जरिए यह स्पष्ट किया जाएगा कि दुष्कर्म हुआ था या नहीं। एफएसएल रिपोर्ट आने में लगभग एक माह या उससे अधिक समय लग सकता है, जिसके बाद ही जांच एजेंसियां अंतिम निष्कर्ष पर पहुंच सकेंगी।

शव सड़ जाने से कई तथ्य स्पष्ट नहीं, चाकू से वार की संख्या पर संशय

अधिकारियों के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में युवती पर चाकू से कई वार करने की बात स्वीकार की थी। घटनास्थल से बरामद चाकू भी मुड़ा हुआ मिला था, जिससे अंदेशा है कि आरोपी ने बार-बार वार किए। प्रारंभिक जांच में 18 से अधिक वार किए जाने की आशंका जताई गई थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वारों की सटीक संख्या स्पष्ट नहीं हो सकी। डॉक्टरों का कहना है कि शव के अत्यधिक सड़ जाने के कारण कई चोटों की प्रकृति और संख्या का वैज्ञानिक रूप से निर्धारण करना संभव नहीं हो पाया। फिलहाल पुलिस डीएनए और एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। जांच अधिकारियों का कहना है कि वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर चार्जशीट को और मजबूत बनाया जाएगा, ताकि अदालत में आरोपी को कठोरतम सजा दिलाई जा सके।

रिपोर्ट में क्या-क्या पता चला

चार अलग अलग वार- रिपोर्ट के अनुसार फेफड़ों में और हार्ट के पास में चार बार आरोपी द्वारा वार किए गए

हाथ पेर बंधे हुए- रिपोर्ट के अनुसार छात्रा के हाथ पेर बांधे जाने के निशान भी पाए गए थे।

गला दबाया था - रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की बात सामने आई, शरीर पर दबाव के निशान भी दिखाई दिए

रिपोर्ट -हेमंत

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हम दोनों अच्छे से…; गर्लफ्रेंड की हत्या और हवस मिटाने के बाद पीयूष ने क्या लिखा
ये भी पढ़ें:कहता था IPS बनूंगा और दरिंदा बन गया मेरा बेटा; फफक पड़े पीयूष के पिता
ये भी पढ़ें:गुस्से और हवस में पागल हुए पीयूष ने गर्लफ्रेंड का जो हाल किया वह देख रो पड़ीं SI
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।