Drunk Policemen Sleep on Patient Bed in MP Urinating in Dustbin Suspended After Video Viral MP में खाकी शर्मसार: नशे में धुत पुलिस जवान मरीज के बेड में सोए, डस्टबिन में पेशाब किया, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

MP में खाकी शर्मसार: नशे में धुत पुलिस जवान मरीज के बेड में सोए, डस्टबिन में पेशाब किया

एमपी के सीधी में खाकी शर्मसार हुई है। कैदी की सुरक्षा में अस्पताल में तैनात पुलिसकर्मी मरीज के बेड में सोते नजर आए। एक पुलिसकर्मी ने डस्टबिन में पेशाब किया। घटना का वीडियो वायरल हुआ है।

Wed, 15 April 2026 11:41 AMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, सीधी
share
MP में खाकी शर्मसार: नशे में धुत पुलिस जवान मरीज के बेड में सोए, डस्टबिन में पेशाब किया

मध्य प्रदेश के सीधी जिले से पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जिला अस्पताल के अंदर ड्यूटी पर तैनात चार पुलिसकर्मियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वे मरीज के बेड पर सोते और अस्पताल परिसर में अनुशासनहीन हरकत करते नजर आए। वीडियो में एक पुलिसकर्मी को डस्टबिन में पेशाब करते हुए भी देखा गया। घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप है। मामले में चारों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो 13 अप्रैल को सामने आया। आरोप है कि सभी पुलिसकर्मी नशे की हालत में थे और पुलिस की गरिमा के खिलाफ व्यवहार कर रहे थे। उनकी वर्दी भी पास में टंगी हुई दिखाई दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेडिकल छात्रा को पूरी रात बंधक बनाकर पीटा, रेप करने की कोशिश; MP में डरावनी घटना

कैदी की सुरक्षा में तैनात थे पुलिसकर्मी

बताया जा रहा है कि ये पुलिसकर्मी 28 मार्च से जिला अस्पताल में भर्ती एक अंडरट्रायल कैदी की सुरक्षा में तैनात थे। इस टीम का नेतृत्व सहायक उप-निरीक्षक नर्मदा प्रसाद प्रजापति कर रहे थे। टीम में कांस्टेबल उदयराज सिंह, जितेंद्र सिंह और मनीष तिवारी शामिल थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीएम मोहन यादव के आवास पर भाजपा कोर कमेटी की बैठक, UCC पर जल्द बड़ा ऐलान

नशे में धुत होकर उत्पात मचाया

मामले की आंतरिक जांच में पुष्टि हुई कि पुलिसकर्मियों ने शराब के नशे में यह अनुशासनहीनता की। जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित थाना प्रभारी द्वारा उचित निगरानी नहीं की गई, जिससे यह घटना हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फेल छात्रों को फिर मिलेगा मौका, MP बोर्ड ने जारी कर दिया शेड्यूल; कब होगा एग्जाम

सीधी पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए चारों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर कर्तव्य में लापरवाही, अनुशासनहीनता और पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने के आरोप लगाए गए हैं। निलंबन अवधि के दौरान सभी को सीधी के रिजर्व सेंटर से अटैच कर दिया गया है और उन्हें विभागीय नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। मामले में आगे की विभागीय कार्रवाई भी जारी है।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।