MP Board Result 2026 Out: MP Board Class 10 and 12 Results Released When the Second Examination Will Be Held फेल छात्रों को फिर मिलेगा मौका, MP बोर्ड ने जारी कर दिया शेड्यूल; कब होगा दूसरा एग्जाम, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

फेल छात्रों को फिर मिलेगा मौका, MP बोर्ड ने जारी कर दिया शेड्यूल; कब होगा दूसरा एग्जाम

मध्य प्रदेश की बोर्ड परीक्षा में कम नंबर पाने वाले और फेल होने वाले छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है। बोर्ड ने दूसरा चांस देने के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है।

Wed, 15 April 2026 11:02 AMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान
share
फेल छात्रों को फिर मिलेगा मौका, MP बोर्ड ने जारी कर दिया शेड्यूल; कब होगा दूसरा एग्जाम

मध्य प्रदेश के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। क्योंकि मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर आसानी से देख सकते हैं। इसके अलावा छात्र अपना रिजल्ट लाइव हिंदुस्तान की वेबसाइट www.livehindustan.com पर आसानी से देख सकते हैं। इस साल करीब 16 लाख से ज्यादा छात्रों ने बोर्ड परीक्षाओं में हिस्सा लिया था। रिजल्ट में जिन छात्रों को नंबर कम आया है या फिर फेल हो गए हैं, तो उन्हें घरबाने की जरुरत नहीं है। क्योंकि बोर्ड बच्चों को दूसरा मौका दे रहा है। हाल ही में एमपी बोर्ड ने कक्षा 12वीं की दूसरी परीक्षा का शेड्यूल घोषित कर दिया है।

कैसे चेक करें रिजल्ट

- सबसे पहले छात्रों को फिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर क्लिक करें।

- इसके बाद 10वीं के छात्र सेकेंडरी रिजल्ट पर और 12वीं के छात्र सीनियर सेकेंडरी रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।

- अपना रोल नंबर और अन्य मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सब्मिट के बटन पर क्लिक करें।

- अब आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

- रिजल्ट की एक कॉपी डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रख लें।

फेल छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका

अगर कोई छात्र पहली बार में सफल नहीं हो पाता, तो उसे करीब एक महीने बाद दोबारा परीक्षा देकर खुद को साबित करने का मौका मिलेगा। इससे उसका पूरा साल खराब नहीं होगा और वह उसी सत्र में अगली कक्षा या कॉलेज में प्रवेश ले सकेगा। इस बार बोर्ड परीक्षाओं में एक या दो विषयों में असफल होने वाले छात्रों को ‘सप्लीमेंट्री’ या ‘पूरक परीक्षा’ का टैग नहीं झेलना पड़ेगा। बोर्ड ने पुरानी सप्लीमेंट्री व्यवस्था को पूरी तरह खत्म कर दिया है और उसकी जगह अब ‘दूसरी मुख्य परीक्षा’ शुरू की है।

कब होगी दूसरी परीक्षा

इस नई व्यवस्था के तहत, शैक्षणिक सत्र 2025-26 की दूसरी मुख्य परीक्षा 7 मई 2026 से शुरू होने जा रही है। जारी टाइमटेबल के अनुसार यह परीक्षा 7 मई से 25 मई 2026 तक आयोजित की जाएगी। यह फैसला उन हजारों छात्रों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आया है जो किसी कारणवश मुख्य परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाए या कुछ विषयों में फेल हो गए हैं। छात्र अपने अंकों में सुधार करने या पात्रता मानदंडों के तहत जिन विषयों में वे पास नहीं हो पाए हैं, उनमें दोबारा परीक्षा दे सकते हैं।

परीक्षा फॉर्म भरें

एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के वे छात्र जो किसी विषय में फेल हुए हैं या अपने अंक सुधारना चाहते हैं, वो दूसरी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए छात्र एमपी ऑनलाइन (MP Online) के जरिए या अपने स्कूल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। द्वितीय परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों को मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद सिर्फ 7 दिनों के भीतर अपना आवेदन करना होगा। ये आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल रहेगी, जिसे छात्र अपने नजदीकी एमपी ऑनलाइन कियोस्क पर जाकर निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा करके आसानी से ऑनाइन जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए परीक्षार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।