Crores Stolen in Overnight Heist 1 Kg Gold Silver and 20 Lakh Cash theft from Two Houses in Madhya Pradesh 1 किलो सोना, 2.5 किलो चांदी और 20 लाख कैश; MP में एक ही रात दो घरों से डेढ़ करोड़ ले उड़े चोर, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

1 किलो सोना, 2.5 किलो चांदी और 20 लाख कैश; MP में एक ही रात दो घरों से डेढ़ करोड़ ले उड़े चोर

एमपी के शिवपुरी में एक ही रात चोरों ने दो घरों से डेढ़ करोड़ की चोरी कर ली। चोर एक किलो सोना, ढाई किलो चांदी और 20 लाख कैश ले उड़े। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

Thu, 12 Feb 2026 12:10 PMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, शिवपुरी
share
1 किलो सोना, 2.5 किलो चांदी और 20 लाख कैश; MP में एक ही रात दो घरों से डेढ़ करोड़ ले उड़े चोर

मध्यप्रदेश के शिवपुरी में एक ही रात में दो घरों से बदमाश डेढ़ करोड़ की चोरी कर फुर्र हो गए। इंदार गांव में हुई इस बड़ी चोरी की वारदात से हड़कंप मचा हुआ है। बदमाश दोनों घरों से करीब एक किलो सोना, ढाई किलो चांदी और लगभग 20 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक, बदमाश रात के अंधेरे में घरों की छत से दाखिल हुए और पूरा घर खंगाल डाला। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सबसे बड़ी वारदात चंद्रप्रकाश रघुवंशी के घर हुई। परिजन आशीष रघुवंशी ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य रात करीब 12 बजे सो गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोर छत के रास्ते घर में घुसे और एक कमरे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए। कमरे में रखे तीन बक्सों के ताले तोड़कर उनमें रखा कीमती सामान समेट लिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मनचलों का खौफ; लड़की समेत परिवार ने घर छोड़ा; छात्रा का AI से अश्लील फोटो बनाया
ये भी पढ़ें:MP में BJP नेता ने कांग्रेस नेता के घर जहर खाकर दी जान, वीडियो में बताई वजह
ये भी पढ़ें:MP में अविवाहित, विधवा और तलाकशुदा बेटियां भी पारिवारिक पेंशन की हकदार

17 सोने की अंगूठियां, हार, चेन सब ले उड़े चोर

चोरी गए सामान में 17 सोने की अंगूठियां, 3 सोने के हार, 4 सोने की चेन, पुरानी सोने की मोहरें और करीब दो किलो चांदी के जेवरात शामिल हैं। बताया गया है कि करीब 50-60 तोला सोना नया था, जबकि लगभग 50 तोला पुश्तैनी सोना भी उसी स्थान पर रखा गया था। परिवार ने हाल ही में मक्का बेचकर 15 लाख रुपये घर में रखे थे। इसके अलावा करीब 5 लाख रुपये पहले से घर में मौजूद थे। इस प्रकार बदमाश कुल 20 लाख रुपये नकद भी ले गए।

पुलिस के मुताबिक, चंद्रप्रकाश रघुवंशी के तीन बेटे हैं। देवेंद्र, महेंद्र और विशाल। देवेंद्र गुना में पटवारी के पद पर पदस्थ हैं, जबकि महेंद्र और विशाल गांव में परिवार के साथ रहते हैं। परिवार के पास करीब 130 बीघा उपजाऊ कृषि भूमि बताई गई है।

दूसरे घर से 12 तोला जेवर और नकदी चोरी

इसी रात गांव के ही रामवीर सिंह रघुवंशी के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया। परिजन शिवकुमार रघुवंशी के मुताबिक, चोर कमरे का ताला तोड़कर अंदर घुसे और करीब 12 तोला सोने के जेवर, लगभग 500 ग्राम चांदी के आभूषण तथा 3 से 4 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।

चोरियों की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

रिपोर्ट- अमित कुमार

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।