BJP leader commits suicide by consuming salfas teblets at Congress leader house in khandwa, told reason in last video MP के खंडवा में BJP नेता ने कांग्रेस नेता के घर जाकर खाया जहर, अस्पताल में मौत; वीडियो में बताई वजह, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

MP के खंडवा में BJP नेता ने कांग्रेस नेता के घर जाकर खाया जहर, अस्पताल में मौत; वीडियो में बताई वजह

मध्य प्रदेश के खंडवा में कर्ज के बोझ तले दबे एक भाजपा नेता और पूर्व पार्षद द्वारा कथित तौर पर सल्फास की गोलियां खाकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। मंगलवार को भाजपा नेता जितेंद्र चौधरी उर्फ जीतू की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। 

Wed, 11 Feb 2026 03:19 PMPraveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, खंडवा
share
MP के खंडवा में BJP नेता ने कांग्रेस नेता के घर जाकर खाया जहर, अस्पताल में मौत; वीडियो में बताई वजह

मध्य प्रदेश के खंडवा में कर्ज के बोझ तले दबे एक भाजपा नेता और पूर्व पार्षद द्वारा कथित तौर पर सल्फास की गोलियां खाकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। मंगलवार को भाजपा नेता जितेंद्र चौधरी उर्फ जीतू की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से पहले रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो में उन्होंने कांग्रेस नेता गणेश सकरगाये पर कर्ज वसूली को लेकर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि वीडियो सामने आने के बाद यह मामला राजनीतिक रंग ले सकता है। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बेटी का रिश्ता टूट गया था

भाजपा नेता जीतू चौधरी ने अपने कथित अंतिम वीडियो संदेश में कहा कि वे लंबे समय से आर्थिक दबाव और सामाजिक अपमान का सामना कर रहे थे। उनके अनुसार, गणेश सकरगाये से करीब 50 लाख रुपये का लेन-देन था और वे पिछले पांच वर्षों से ब्याज चुका रहे थे। इसके बावजूद उन पर दबाव बनाया जा रहा था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि इस विवाद के कारण उनकी बेटी का रिश्ता टूट गया था। चौधरी ने वीडियो में दावा किया कि उन पर कुल मिलाकर लगभग एक करोड़ रुपये का कर्ज था, लेकिन अन्य लेनदारों ने उन्हें इस तरह प्रताड़ित नहीं किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘पुलिस को इतना भी मत बेचो’; MP के नीमच में हेड कॉन्स्टेबल ने जहर खाकर दी जान

गणेश सकरगाये के घर जाकर खाईं सल्फास की गोलियां

सूत्रों के मुताबिक, आनंद नगर स्थित लव कुश नगर सेक्टर-3 निवासी जितेंद्र चौधरी मंगलवार सुबह करीब 10 बजे घर से निकले और सीधे गणेश सकरगाये के घर पर पहुंच गए। वहीं उन्होंने सल्फास की गोलियां खा लीं, तबीयत बिगड़ने पर उन्होंने सकरगाये से अस्पताल ले जाने की बात कही।

उन्हें पहले आनंद नगर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। करीब चार घंटे तक चले इलाज के बाद उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि जिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद सकरगाये वहां से चले गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP : नशे में हैवान बना पति, खाना बनाने से मना करने पर पत्नी की गोली मारकर हत्या

कर्ज के बोझ के चलते पत्नी से भी बढ़ गई थी दूरी

परिचितों के अनुसार, जितेंद्र चौधरी लंबे समय से भारी कर्ज और पारिवारिक तनाव से जूझ रहे थे। बताया जाता है कि पिछले दो वर्षों से वे अपनी बहन के घर खाना खा रहे थे। कर्ज के बोझ के चलते पत्नी से भी दूरी बढ़ गई थी।

पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की सभी एंगल से जांच की जा रही है। वीडियो बयान, कथित लेन-देन, मोबाइल डेटा और संबंधित पक्षों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट : हेमंत

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खाकी की आड़ में ‘क्रिप्टो किडनैपिंग’, 2 पुलिसवालों ने बदमाशों संग मिलकर रची लूट
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।