couple fought over mobile password husband killed wife in rewa मोबाइल पासवर्ड को लेकर पति-पत्नी में विवाद, MP में चाकू से मार कर दी हत्या, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मोबाइल पासवर्ड को लेकर पति-पत्नी में विवाद, MP में चाकू से मार कर दी हत्या

रीवा जिले के सगरा थाना क्षेत्र में एक शराबी पति ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने अपनी बेटी के सामने अपनी पत्नी पर हमला किया। गंभीर हालत में महिला को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Thu, 9 April 2026 09:45 AMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, रीवा
share
मोबाइल पासवर्ड को लेकर पति-पत्नी में विवाद, MP में चाकू से मार कर दी हत्या

रीवा जिले के सगरा थाना क्षेत्र में एक शराबी पति ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने अपनी बेटी के सामने अपनी पत्नी पर हमला किया। गंभीर हालत में महिला को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मोबाइल पासवर्ड को लेकर हुआ था विवाद

पति और पत्नी ने एक दूसरे के मोबाइल का पासवॉर्ड मांगा, नहीं देने पर पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया और यह विवाद खूनी वारदात में तब्दील हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मध्य प्रदेश में दूध की कीमतों में उबाल; 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक बढ़े दाम

यह घटना रीवा के सगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत लौआ गांव की है, यहां रहने वाले दीपक मिश्रा और शिखा मिश्रा की बीते 11 वर्ष पूर्व शादी हुई थी, जिनकी तीन बेटियां है, दोनों के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। मंगलवार की रात भी पति पत्नी के बीच विवाद शुरु हो गया, दोनों एक दूसरे पर चरित्र संदेह भी करते थे। विवाद के दौरान पति ने पत्नी से उसके मोबाइल का पासवार्ड मांगा, पत्नी ने इनकार करते हुए पति से उसके ही मोबाइल फोन का पासवर्ड मांग लिया। जिसके बाद मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP में सामने आया राजा रघुवंशी केस जैसा मामला, महिला ने लवर के लिए पति को मरवाया
ये भी पढ़ें:MP में रेत माफियाओं ने वनकर्मी को कुचला, मौके पर ही मौत; तनाव का माहौल

अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

विवाद के दौरान गुस्से से तिलमिलाए पति ने चाकू उठाया और पत्नी पर एक के बाद एक कई वार किए, जिससे उसके चेहरे और गर्दन के साथ पेट मे गंभीर चोट लग गई, जिसमे वो बुरी तरह से घायल हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद पति मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में शिखा को इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर बुधवार को उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। यह पूरी घटना उनकी मासूम बेटी के सामने हुई जिसकी वो गवाह है, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी, और संभावित ठिकानों पर उसकी गिरफ्तारी को लेकर दबिश दे रही है।

इनपुट: सादाब सिद्दीकी

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।