Forest worker crushed to death by sand mafia in Madhya Pradesh MP में रेत माफियाओं ने वनकर्मी को कुचला, मौके पर ही मौत; तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

MP में रेत माफियाओं ने वनकर्मी को कुचला, मौके पर ही मौत; तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात

मध्य प्रदेश में एक बार फिर रेत माफिया का आतंक देखने को मिला है। चंबल के रेत माफिया ने कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया। बदमाशों ने एक वन रक्षक को ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद तनाव का माहौल है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Wed, 8 April 2026 11:53 AMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, मुरैना
share
MP में रेत माफियाओं ने वनकर्मी को कुचला, मौके पर ही मौत; तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात

मध्य प्रदेश में एक बार फिर रेत माफिया का आतंक देखने को मिला है। चंबल के रेत माफिया ने कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया। बदमाशों ने एक वन रक्षक को ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद तनाव का माहौल है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में चंबल के अवैध में रेत माफिया ने अवैध परिवहन पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया। बदमाशों ने वन रक्षक हरकेश गुर्जर को ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात दिमनी थाना इलाके में रानपुर गांव चौराहे के पास बुधवार सुबह की है। इस घटना के बाद तनाव का माहौल है। घटनास्थल पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP में किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर ठगी, डोनर दिलाने के नाम पर बनाया शिकार

पुलिस ने बताया कि अवैध रेत परिवहन की सूचना पर वन विभाग की 6 सदस्यीय टीम कार्रवाई करने पहुंची थी। इसी दौरान ड्राइवर विनोद कोरी ने रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भागने की कोशिश की। वन रक्षक हरकेश गुर्जर रोकने के लिए आगे बढ़े तो विनोद ने उनको कुचल दिया। फिर ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग निकला। पास ही बने पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में आरोपी विनोद कोरी की तस्वीरें कैद हुई हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तीन भाई बहनों ने की खुदकुशी की कोशिश, एक की मौत, MP के ग्वालियर में बड़ा कांड

घटना की जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़, एसपी समीर सौरभ और डीएफओ हरिश्चंद्र बघेल मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों से बात की। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शव का मुरैना जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार पास के एक पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में घटना कैद हो गई है, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। मृतक वन रक्षक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मुरैना भेज दिया गया है। घटनास्थल पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP: पत्नी के प्रेमी ने पति को दी बेरहम मौत; पत्थर से कुचला सिर, बोतल से रेता गला
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।