सुसाइड से पहले वीडियो में छलका दर्द, मेरी मैडम नैन मटक्का करती है; 3 को ठहराया जिम्मेदार
उसने बताया, मुझे बच्चों से नहीं मिलने दिया जा रहा है। पत्नी बात नहीं कर रही है। इसके साथ ही पत्नी पर चरित्र शंका का आरोप लगाते हुए कहा- मेरी मैडम नैन मटक्का करती है… युवक ने वीडियो में 3 लोगों पर आत्महत्या का आरोप लगाया है।

मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक युवक की आत्महत्या का मामला सामने आया है, जिसने सुसाइड से पहले वीडियो बनाकर अपने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो में युवक का दर्द छलका, तो उसने पूरी कहानी कह सुनाई। उसने बताया, मुझे बच्चों से नहीं मिलने दिया जा रहा है। पत्नी बात नहीं कर रही है। इसके साथ ही पत्नी पर चरित्र शंका का आरोप लगाते हुए कहा- मेरी मैडम नैन मटक्का करती है… युवक ने वीडियो में 3 लोगों पर आत्महत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जांच जारी है।
6 साल पहले हुई शादी, सब कुछ नहीं था ठीक
यह घटना रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान चंदन पासी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से चित्रकूट का निवासी था और रीवा में रहकर काम करता था। उसकी शादी करीब छह साल पहले कंचन पासी से हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था, जिसके चलते पत्नी अपने मायके में रहने लगी थी।
धमिकयां और बच्चों से न मिलने देने का आरोप
परिजनों के अनुसार, चंदन अपनी पत्नी और बच्चों से मिलने की लगातार कोशिश कर रहा था, लेकिन उसे मिलने नहीं दिया जाता था। इस बात से वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगा था। आरोप है कि ससुराल पक्ष की ओर से उसे धमकियां भी मिलती थीं।
सास-ससुर और सार को ठहराया जिम्मेदार
वीडियो में युवक ने कहा- मैं चंदन अपने होश में जान गंवाने जा रहा हूं। मेरे बच्चे और पत्नी मुझसे दूर हैं। ये सारा किया धरा मेरी सास का है। मेरे सास-ससुर और सार को बिल्कुल न छोड़ा जाए। सास का नाम शीला पासी और ससुर का नाम मिथला पासी है। हफ्ते भर से बच्चों से अलग हूं। न खाना खाया है, न कुछ। पत्नी को फोन लगाता हूं तो वो बात करने से मना कर देती हैं।
मेरी मैडम नैन मटक्का करती है…
वीडियो में आगे युवक ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा- हम जहां भी रहते हैं, मेरी मैडम किसी न किसी से नैन मटक्का करती है। जब कुछ बोलता हूं, तो ससुराल वाले विरोध करते हैं। मनाने जाता हूं तो मुझको मारने की धमकी देते हैं। इसीलिए आज मैं अपनी जान गंवा दूंगा। मुझे मेरे बच्चे मेरी पत्नी से अलग करने का सबसे बड़ा कारण मेरी सास ससुर और सार हैं।
ससुराल वालों को ठहराया आत्महत्या का जिम्मेदार
पुलिस के मुताबिक, चंदन का शव सीतापुर मोड़ के पास मिला। शुरुआती जांच में सामने आया है कि उसने जहर खाकर आत्महत्या की है। घटना से पहले बनाए गए वीडियो में उसने अपनी आपबीती सुनाई और ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराया। उसने कहा कि वह अपने बच्चों से मिलने के लिए तरस गया, लेकिन उसे रोका जाता रहा।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव, जांच जारी
वीडियो में युवक ने यह भी कहा कि अगर दोषियों को सजा नहीं मिली तो ऐसे मामले आगे भी सामने आते रहेंगे। उसने अपनी मौत के बाद ससुराल पक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। डीएसपी मुख्यालय उदित मिश्रा ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। वीडियो को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




साइन इन