Chhatarpur principal disgusting behavior, molesting female students, case registered छतरपुर में स्कूल प्रिंसिपल की घिनौनी हरकत, छात्राओं से करता था छेड़छाड़; POCSO एक्ट में मामला दर्ज, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

छतरपुर में स्कूल प्रिंसिपल की घिनौनी हरकत, छात्राओं से करता था छेड़छाड़; POCSO एक्ट में मामला दर्ज

मामले की जानकारी देते हुए ओरछा थाना में पदस्थ एएसआई दीपक यादव ने बताया कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Thu, 26 Feb 2026 09:58 PMSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, छतरपुर, मध्य प्रदेश
share
छतरपुर में स्कूल प्रिंसिपल की घिनौनी हरकत, छात्राओं से करता था छेड़छाड़; POCSO एक्ट में मामला दर्ज

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में शिक्षक जैसे पवित्र पेशे को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। ओरछा थाना क्षेत्र स्थित एक सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य (प्रिंसिपल) पर अपनी ही स्कूल की तीन नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। घटना से गुस्साए पीड़ित छात्राओं के परिजन बड़ी संख्या ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे और आरोपी प्राचार्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी प्रिंसिपल संजीव चतुर्वेदी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया, और पीड़ित छात्राओं को जिला अस्पताल भेजकर उनका मेडिकल परीक्षण कराया।

कई दिनों से कर रहा था गलत हरकत

पीड़ित बच्चियों के माता-पिता ने बताया कि उनकी बेटियां पिछले कई दिनों से स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा गलत तरीके से छूने और गंदी हरकतें करने की शिकायतें कर रही थीं। शुरुआत में परिजनों ने बच्चियों की बात को गंभीरता से नहीं लिया और इसे सामान्य बात समझकर टाल दिया। लेकिन जब एक साथ तीन छात्राओं ने अपने साथ हुई वैसी ही हरकतों की जानकारी दी, तब परिजनों को बच्चियों की बात पर भरोसा हुआ।

बच्चियों ने खुद लिया थाने जाने का निर्णय

बच्चियों ने यह भी बताया कि वे पहले भी अपने प्रिंसिपल की हरकतों के बारे में बता चुकी थीं, लेकिन किसी ने उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया। लगातार अनसुनी होने से परेशान छात्राओं ने स्वयं थाने जाकर शिकायत करने का निर्णय लिया। इसके बाद परिजन और ग्रामीण भी उनके साथ थाने पहुंचे और आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी लंबे समय से स्कूल में पदस्थ था और बच्चियों के साथ अकेले में अनुचित व्यवहार करता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP में 50 किन्नरों की हुई सनातन धर्म में वापसी, प्रताड़ित होकर किया था धर्मांतरण
ये भी पढ़ें:ऑलनाइन गेम का ऐसा नशा कि पत्नी बेटी संग पी लिया जहर, MP में खौफनाक कांड
ये भी पढ़ें:MP: बेटी के भागने से नाराज पिता बना बुलडोजर बाबा, JCB से गिरवा दिया दामाद का घर

पुलिस ने दर्ज किया मामला

मामले की जानकारी देते हुए ओरछा थाना में पदस्थ एएसआई दीपक यादव ने बताया कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा पीड़ित छात्राओं का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।