father upset with love marriage of Daughter, demolished son-in-law house by JCB in MP MP में बेटी के प्रेम विवाह से नाराज पिता बन गया बुलडोजर बाबा, JCB चलवाकर गिरवा दिया दामाद का घर, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

MP में बेटी के प्रेम विवाह से नाराज पिता बन गया बुलडोजर बाबा, JCB चलवाकर गिरवा दिया दामाद का घर

थाना प्रभारी पुरन शर्मा ने बताया है कि प्रेम विवाह के बाद युवती के परिजनों ने लड़के वालों के घर में जमकर तोड़फोड़ की और घर गिरा दिया। शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Wed, 25 Feb 2026 10:36 PMSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, ग्वालियर, मध्य प्रदेश
share
MP में बेटी के प्रेम विवाह से नाराज पिता बन गया बुलडोजर बाबा, JCB चलवाकर गिरवा दिया दामाद का घर

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां बेटी ने भाग कर शादी रचाई तो उसका पिता बुलडोजर बाबा बनकर दामाद के घर पहुंच गया और उसके घर पर जेसीबी चलाकर पूरे मकान को जमींदोज कर दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह घटना जिले के घाटीगांव थाना इलाके में सामने आई है, जहां पर एक पिता अपनी बेटी के लव मैरिज करने से इतना नाराज हुआ कि उसने कानून हाथ में लेकर लड़के वालों के घर पर ही जेसीबी चलवा दी। हमलावरों ने ना सिर्फ घर जमीदोज कर दिया, बल्कि गृहस्थी का सामान भी बाहर फेंक दिया। जिसके बाद आरोपियों के डर की वजह से लड़के का पूरा परिवार गांव छोड़कर चला गया। युवक का परिवार अब भी डरा हुआ है और पुलिस से मदद की गुहार लगा रहा है।

लड़की के पिता ने बदला लेने के लिए उठाया कदम

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि गंगोली गांव के रहने वाले राम लखन गुर्जर ने हाल ही में सिरोली गांव की एक युवती के साथ भागकर प्रेम विवाह कर लिया था। इस प्रेम विवाह से नाराज लड़की के पिता गिर्राज गुर्जर ने बदला लेने के लिए लड़के के परिवार को निशाना बनाया। इस दौरान युवती का पिता गिर्राज अपने साथियों और जेसीबी मशीन के साथ उनके दरवाजे पर आ धमका। आरोपियों ने पहले गाली गलौज की और फिर घर में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। देखते ही देखते जेसीबी से पूरे मकान को जमींदोज कर दिया।

MP में बेटी ने भागकर रचाई शादी तो पिता बन गया 'बुलडोजर बाबा'
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP में पेपर देने पहुंची 10वीं की छात्रा की अचानक मौत, हार्ट अटैक की आशंका
ये भी पढ़ें:बेटे की हत्या के आरोप में जेल गई थी मां, MP हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत
ये भी पढ़ें:हाईवे मरम्मत के लिए फायरिंग! चिट्ठी फेंक गए बदमाश- रोड बनाओ या टोल हटाओ
ये भी पढ़ें:MP: 5 साल में ही जवाब दे गया करोड़ों का पुल, जबलपुर-भोपाल NH-45 पर गड्ढा- VIDEO

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

उधर इस घटना के बारे में घाटीगांव थाना प्रभारी पुरन शर्मा ने बताया है कि प्रेम विवाह के बाद युवती के परिजनों ने लड़के वालों के घर में जमकर तोड़फोड़ की और उसका घर गिरा दिया। शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।