ट्विशा शर्मा की मौत की होगी CBI जांच, मोहन यादव सरकार ने दी सहमति
मध्य प्रदेश सरकार ने ट्विशा शर्मा की मौत मामले में सीबीआई जांच होगी। मध्य प्रदेश सरकार ने इस मामले में अपनी सहमति दे दी है। बीते दिनों जब ट्विशा के पिता मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिलने पहुंचे थे, तभी उन्होंने सीबीआई जांच की मांग की थी। सीएम ने इस मांग पर जांच करवाने का आश्वासन दिया था।

मध्य प्रदेश सरकार ने ट्विशा शर्मा की मौत मामले में सीबीआई जांच होगी। मध्य प्रदेश सरकार ने इस मामले में अपनी सहमति दे दी है। बीते दिनों जब ट्विशा के पिता मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिलने पहुंचे थे, तभी उन्होंने सीबीआई जांच की मांग की थी। सीएम ने इस मांग पर जांच करवाने का आश्वासन दिया था। अब ट्विशा की मौत का सच सामने लाने के लिए सीबीआई जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट पेश करेगी।
बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ट्विशा के परिवार की हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया था। सीएम यादव ने कहा था कि अगर कोर्ट ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम का आदेश देती है, तो सरकार इसकी व्यवस्था करेगी और ट्विशा के पार्थिव शरीर को एम्स दिल्ली पहुंचाने की भी व्यवस्था करेगी। इस दौरान कांग्रेस सांसद विवेक तंन्खा ने इस मामले की सीबीआई जांच करने की मांग उठाई थी।
कोर्ट में चल रही सुनवाई
बता दें कि शुक्रवार यानी आज ट्विशा के मौत के मामले की मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की जबलपुर बेंच में सुनवाई चल रही है। इस दौरान ट्विशा के पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका सुनवाई हो रही है। इस मामले पर सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता की तरफ से केस डायरी पेश करने के लिए मोहलत मांगी गई तो, कोर्ट ने सुनवाई को 2.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। अब 2.30 बजे इस मामले की फिर से सुनवाई शुरू होगी।
क्या बोले ट्विशा पक्ष के वकील
इस दौरान ट्विशा शर्मा के परिजनों और उनके वकीलों ने बेटी के गुनहगारों को सजा दिलाने के लिए पूरी ताकत लगा दी है। ट्विशा के परिजनों के वकील ने ट्विशा और उसकी सास गिरिबाला सिंह के बीच हुई व्हाट्सऐप चैट का हवाला देते हुए कहा कि इससे साफ होता है कि ट्विशा को ससुराल में मानसिक प्रताड़ना दी जा रही थी।
सास को मिली अग्रिम जमानत का भी विरोध
इसके साथ ही ट्विशा के पक्ष के वकील ट्विशा की सास को मिली अग्रिम जमानत को खारिज करने की मांग कर रहे हैं। ट्विशा पक्ष के वकीलों ने उनके पति द्वारा दायर की गई अग्रिम जमानत याचिका का भी विरोध किया गया है। अब मध्य प्रदेश सरकार ने ट्विशा के परिजनों से किए वादे को निभाते हुए सीबीआई जांच की मांग को सहमति दे दी है। अब ट्विशा की मौत का सच सीबीआई सामने लाएगी।




साइन इन