सुनो बिट्टू, मैंने तुम्हें माफ कर दिया लेकिन भगवान..; MP में बॉयफ्रेंड के धोखे से नाराज युवती ने दे दी जान
पिछले 7 साल से रिया का अफेयर आकाश रघुवंशी नाम के युवक से चल रहा था। आकाश रघुवंशी बैंक में काम करता है और दोनों की शादी की बात भी चली थी। लेकिन युवक के परिजन रिया के साथ उसकी शादी कराने के लिए तैयार नहीं थे।

मध्य प्रदेश के गुना में रहने वाले एक युवती ने प्यार में नाकाम रहने पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। लड़की की मौत के लिए उसके बॉयफ्रेंड को जिम्मेदार माना जा रहा है। दरअसल माता-पिता के नहीं मानने पर बॉयफ्रेंड ने भी रिया से शादी करने से इनकार कर दिया था। जिससे वह बुरी तरह टूट गई थी। मौत से पहले लिखे सुसाइड नोट में युवती ने अपने बॉयफ्रेंड को संबोधित करते हुए लिखा- 'सुनो बिट्टू, मैंने तुम्हें माफ कर दिया, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि भगवान ने भी माफ कर दिया। खुश रहना मेरी जान.. आई लव यू।'
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान शहर की राधा कॉलोनी में रहने वाली रिया रघुवंशी (23) के रूप में हुई है, जो कि यहां पर किराए के कमरे में रहती थी। रिया फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रही थी और इसके साथ ही प्राइवेट कोचिंग में बच्चों को पढ़ाती भी थी।
बताया जा रहा है कि पिछले 7 साल से रिया का अफेयर आकाश रघुवंशी नाम के युवक से चल रहा था। आकाश रघुवंशी बैंक में काम करता है और दोनों की शादी की बात भी चली थी। लेकिन युवक के परिजन रिया के साथ उसकी शादी कराने के लिए तैयार नहीं थे। जब काफी मनाने के बाद भी परिजन नहीं माने तो 15 दिन पहले युवक-युवती ने मंदिर में शादी कर ली थी। शादी की जानकारी आकाश के परिजनों को लगी तो उन्होंने इसके बाद भी युवती को अपनाने से इनकार कर दिया।
परिजनों के मना करने के बाद आकाश ने भी शादी से इनकार कर दिया। बॉयफ्रेंड के इनकार से रिया टेंशन में आ गई और उसने अपने घर के कमरे में फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया। पड़ोस में रहने वाली युवतियों के मुताबिक बुधवार शाम को रिया काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली, तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा नहीं खुला, तो युवतियों ने खिड़की से अंदर झांककर देखा। इस दौरान रिया कमरे के अंदर फंदे पर झूलती हुई दिखाई दी। इसके बाद युवतियों ने फौरन पुलिस और परिवार को सूचना दी। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बेटी के सुसाइड करने के बाद रिया के पिता बृजेश रघुवंशी ने बताया कि बेटी ने उन्हें बताया था कि आकाश शादी नहीं करना चाह रहा है। आकाश के मां-बाप भी मना कर रहे हैं। जिसकी वजह से बेटी बहुत तकलीफ झेल रही थी। आकाश ने बेटी को धोखा दिया। इसी वजह से बेटी ने फांसी लगाई है।




साइन इन