Boy attacks girl with axe after marriage rejection in Madhya Pradesh शादी से इनकार पर कुल्हाड़ी से वार, फिर फांसी पर लटकाने की कोशिश; नाबालिग लड़की को 60 टांके लगे, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

शादी से इनकार पर कुल्हाड़ी से वार, फिर फांसी पर लटकाने की कोशिश; नाबालिग लड़की को 60 टांके लगे

मध्य प्रदेश में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक सनकी लड़के ने शादी से इनकार करने पर एक नाबालिग लड़की पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। उसके बाद उसे एक दुपट्टे से फांसी पर लटकाने की कोशिश की। हालांकि लोगों को देख वह मौके से फरार हो गया। लड़की को 60 टांके लगे हैं। वह आईसीयू में भर्ती है।

Sat, 6 June 2026 11:26 AMSubodh Kumar Mishra हिन्दुस्तान टाइम्स, शिवपुरी
share
शादी से इनकार पर कुल्हाड़ी से वार, फिर फांसी पर लटकाने की कोशिश; नाबालिग लड़की को 60 टांके लगे

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर 17 साल की नाबालिग लड़की पर बेरहमी से हमला किया गया। पुलिस ने बताया कि कथित तौर पर उसका पीछा कर रहे 22 साल के लड़के ने उसके सामने शादी करने का प्रस्ताव रखा, जिसे लड़की ने ठुकरा दिया। इसके बाद लड़के ने उसके घर में घुसकर उसे जान से मारने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य तीन लोग फरार हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP के शहडोल में कोयला खदान में हादसा; 2 मजदूरों की मौत, कई अन्य घायल

घर में घुसकर मारने की कोशिश

उपमंडल पुलिस अधिकारी प्रशांत शर्मा ने बताया कि मुख्य आरोपी धमेंद्र परिहार लंबे समय से लड़की को परेशान कर रहा था और उस पर शादी के लिए दबाव डाल रहा था। लड़की के इनकार से नाराज होकर धर्मेंद्र शुक्रवार को उसके घर में घुस गया। उस समय वह अकेली थी। उसने लड़की पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। लड़की खुद को बचाने के लिए छत पर भाग गई। आरोपी भी छत पर पहुंच गया और एक दुपट्टे से उसे फांसी लगा दी। लोगों को देखकर वह फंदा वहीं छोड़कर भाग गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP पुलिस में फेरबदल, 8 IPS अधिकारियों का तबादला; अनु बेनिवाल को भेजा गया जबलपुर

सिर और गर्दन पर गंभीर चोटें

लड़की के सिर और गर्दन पर गंभीर चोटें आने के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि उसे 60 टांके लगे हैं और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। ग्वालियर के अस्पताल में आईसीयू में भर्ती लड़की का इलाज जारी है। पुलिस ने पीछा करने वाले की पहचान धर्मेंद्र परिहार और उसके पिता की पहचान अजब सिंह परिहार के रूप में की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैं हाथ जोड़ती रही, वो पति को पीटते रहे; MP में गुंडों ने मासूम को भी नहीं छोड़ा

पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज

घटना के एक वीडियो में धर्मेंद्र छत पर खड़े होकर लड़की को दुपट्टे से लटकाते हुए दिख रहा है। शनिवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। पुलिस ने धर्मेंद्र समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, गंभीर चोट पहुंचाने और घर में जबरन घुसने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। मुख्य आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।