Reshuffle in MP Police, 8 IPS officers transferred, Anu Beniwal posted to Jabalpur MP पुलिस में फेरबदल, 8 IPS अधिकारियों का तबादला; अनु बेनिवाल को भेजा गया जबलपुर, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

MP पुलिस में फेरबदल, 8 IPS अधिकारियों का तबादला; अनु बेनिवाल को भेजा गया जबलपुर

नए आदेश के अनुसार साल 2022 बैच के 8 अधिकारियों को इधर-उधर किया गया है। इस दौरान अलग-अलग जिलों में तैनात इनमें से कई अनुविभागीय अधिकारियों को (पुलिस) को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक में ट्रांसफर किया गया है।

Fri, 5 June 2026 08:02 PMSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल, मध्य प्रदेश
share
MP पुलिस में फेरबदल, 8 IPS अधिकारियों का तबादला; अनु बेनिवाल को भेजा गया जबलपुर

मध्य प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए कई IPS अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला और नई जगहों पर तैनाती का आदेश जारी कर दिया। इस दौरान राज्यपाल के नाम और निर्देश पर गृह विभाग के अपर सचिव आशीष भार्गव ने भारतीय पुलिस सेवा के 8 अधिकारियों का नवीन पदस्थापना से जुड़ा आदेश जारी किया। जिसमें उन्होंने बताया कि राज्य शासन निम्नलिखित भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक बताए गए पद एवं स्थान पर पदस्थ किया जाता है।

नए आदेश के अनुसार अनु बेनीवाल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) ग्वालियर से हटाकर ASP जबलपुर बनाया गया है। जबकि मिनी शुक्ला को अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नरसिंहगढ़ से हटाकर ADCP (अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त), जोन-2, भोपाल पुलिस बनाया गया है। IPS अधिकारी करणदीप को बालाघाट जिले के बैहर से हटाकर उज्जैन भेजा गया है, वहीं सुजावल जग्गा को धार से हटाकर ग्वालियर भेजा गया है।

1. सुश्री अनु बेनिवाल, भापुसे (आर.आर.-2022)

वर्तमान पोस्टिंग- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला-ग्वालियर

नई पोस्टिंग- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला-जबलपुर

2. श्री ओमप्रकाश, भापुसे (आर.आर.-2022)

वर्तमान पोस्टिंग- अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) लांजी, बालाघाट

नई पोस्टिंग- अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जोन-3, इंदौर नगरीय पुलिस

3. श्री करणदीप, भापुसे (आर.आर.-2022)

वर्तमान पोस्टिंग- अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बैहर, जिला-बालाघाट

नई पोस्टिंग- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला-उज्जैन

4. श्री आयुष जाखड, भापुसे (आर.आर.-2022)

वर्तमान पोस्टिंग- अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) करैरा, जिला-शिवपुरी

नई पोस्टिंग- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला-जबलपुर

5. श्री गौरव पाण्डेय, भापुसे (आर.आर.-2022)

वर्तमान पोस्टिंग- अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जिला-सिंगरौली

नई पोस्टिंग- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला-सतना

6. सुश्री मिनी शुक्ला, भापुसे (आर.आर.-2022)

वर्तमान पोस्टिंग- अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नरसिंहगढ़, जिला-राजगढ

नई पोस्टिंग- अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जोन-2, भोपाल नगरीय पुलिस

7. श्री राज कृष्णा, भापुसे (आर.आर.-2022)

वर्तमान पोस्टिंग- अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सबलगढ, जिला-मुरैना

नई पोस्टिंग- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महू इंदौर ग्रामीण

8. श्री सुजावल जग्गा, भापुसे (आर.आर.-2022)

वर्तमान पोस्टिंग- नगर पुलिस अधीक्षक, जिला-धार

नई पोस्टिंग- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला-ग्वालियर

MP पुलिस में फेरबदल, 8 IPS अधिकारियों का तबादला; अनु बेनिवाल को भेजा गया जबलपुर
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।