BJP MLA Pritam Lodhi Threatens Police After Son Dinesh Lodhi Thar Hit 5 said if your dady has guts तुम्हारे डैडी में हिम्मत है तो…; MP में बेटे के थार कांड के बाद BJP विधायक की पुलिस को खुली धमकी, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

तुम्हारे डैडी में हिम्मत है तो…; MP में बेटे के थार कांड के बाद BJP विधायक की पुलिस को खुली धमकी

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के करेरा थाना क्षेत्र में भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी ने थार गाड़ी से पांच लोगों को टक्कर मार दी। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Mon, 20 April 2026 01:27 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, शिवपुरी
share
तुम्हारे डैडी में हिम्मत है तो…; MP में बेटे के थार कांड के बाद BJP विधायक की पुलिस को खुली धमकी

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के करेरा थाना क्षेत्र में भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी ने थार गाड़ी से पांच लोगों को टक्कर मार दी। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अब यह मामला सत्ता और प्रशासन के बीच हाई वोल्टेज ड्रामे में बदल गया है। शुरुआत में विधायक ने फेसबुक पर 'जनता को सर्वोपरि' बताते हुए न्याय की बात कही थी, लेकिन जल्द ही उनके सुर बदल गए। उन्होंने करैरा के एसडीओपी आयुष जाखड़ को खुलेआम धमकी दी है कि उनका बेटा न केवल वापस आएगा, बल्कि चुनाव भी लड़ेगा।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक प्रीतम लोधी ने कहा, करेरा के एसडीओपी ने जो कहा है, वह मुझे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं है। उन्होंने मेरे बेटे को चेतावनी दी है कि वह दोबारा यहां न दिखे। मैं एसडीओपी से पूछना चाहता हूं, क्या करेरा आपके बाप का इलाका है? आम तौर पर मैं ऐसा नहीं कहता, लेकिन अब मैं साफ कर देना चाहता हूं। मेरा बेटा करेरा लौटेगा और चुनाव लड़ेगा। अगर तुम्हारे बाप में हिम्मत है, तो उसे रोकने की कोशिश करो। उन्होंने आगे कहा, मैं चाहता हूं कि एसडीओपी हमारा इतिहास भी देख लें। अगर तुम हम पर झूठे आरोप , अनुचित दबाव डालते हैं या पक्षपातपूर्ण जांच करते हैं, तो हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे और मुंहतोड़ जवाब देंगे। मैं ऐसे अधिकारियों से कहना चाहता हूं कि अपनी सीमा में रहें, अपने अधिकार क्षेत्र में रहें।

थार पर लिखा था विधायक

पुलिस के मुताबिक जिस थार गाड़ी से टक्कर मारी गई, उस पर 'विधायक' लिखा था और गाड़ी कथित तौर पर दिनेश लोधी चला रहा था। करेरा थाना प्रभारी विनोद छावई ने बताया कि घटना 16 अप्रैल सुबह करीब साढ़े सात बजे की है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक, संजय परिहार अपने साथियों आशीष परिहार और अंशुल परिहार के साथ मोटरसाइकिल से धनरा गांव मजदूरी के लिए जा रहे थे तभी पीछे से आई थार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे तीनों युवक सड़क पर गिर गए। उन्होंने बताया कि इसके बाद गाड़ी ने पैदल चल रही सीता वर्मा और पूजा सोनी को भी टक्कर मार दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पत्नी ने मारा थप्पड़ तो पति ने उतारा मौत के घाट; चरित्र शंका में बेरहमी से हत्या

हादसे में संजय परिहार के हाथ-पैर और सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि सीता वर्मा और पूजा सोनी को कमर, कंधे और सिर में चोट लगी है। छावई ने कहा कि घायलों के बयान और प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि थार पर विधायक लिखा था और वाहन दिनेश लोधी चला रहा था। अधिकारी ने बताया कि मामले में आरोपी दिनेश लोधी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संबंध बनाने के लिए बुलाया था; MP के कटनी में क्यों शिवानी ने प्रदीप को मार डाला

पहले की थी निष्पक्ष जांच की अपील

हादसे के बाद सोशल मीडिया पर विधायक प्रीतम लोधी ने अपने बेटे का बचाव न करते हुए पुलिस से निष्पक्ष कार्रवाई की अपील की थी उन्होंने 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा था कि विधायक के लिए बेटा या परिवार बड़ा नहीं होता, जनता सर्वोपरि है और पीड़ितों को न्याय मिलना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BJP विधायक को संत ने मारा मुक्का, MP में मंच से दिया धक्का; 'आशीर्वाद' का VIDEO

भाषा से इनपुट

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।