'क्रिमिनल लॉयर है, बचने के सारे रास्ते'… ट्विशा के वकील पति पर फूटा मां का गुस्सा; सास-ससुर पर भी लगाए गंभीर आरोप
ट्विशा ने 12 मई की रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने जानकारी दी थी कि 31 वर्षीय ट्विशा शर्मा का शव कटारा हिल्स इलाके स्थित ससुराल में फंदे से लटका मिला था।

भोपाल में 31 साल की महिला ट्विशा शर्मा ने लव मैरिज करने के 5 महीने बाद ही कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में ससुरार पक्ष से ट्विशा के पति समर्थ सिंह, सास और रिटायर्ड न्यायाधीश गिरीबाला सिंह पर दहेज प्रताड़ना और हत्या सहित अलग-अलग धारों में केस दर्ज किया गया है। ट्विशा उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर की रहने वाली थीं।
ट्विशा की मां भी लगातार ससुराल पक्ष को बेटी की मौत के लिए जिम्मेदार ठहर रही हैं। एनडीटीवी से बातचीत में ट्विशा की मां ने बताया कि ‘क्रिमिनल लॉयर है इस वजह से उसे बचाव के सारे तरीके पता होंगे। उसने क्राइम किया है। शुरू में तो कोई नहीं करेगा लेकिन एक दो महीने बाद वो टॉर्चर करने लग गया था। बेटी की शादी को पांच महीने हुए हैं। शादी के बाद वो कहीं घूमने नहीं गई न ही एन्जॉय कर पाईं। ससुराल वाले कहते थे कि मेरी बेटी पढ़ी-लिखी नहीं है जबकि मेरी बेटी ने एमबीए किया हुआ है और वो लंदन जाने वाली थी। मैं चाहती हूं कि मेरी बेटी को न्याय मिले। समर्थ सिंह और गिरीबाला सिंह को को सजा मिलनी चाहिए।’
ट्विशा के पिता ने क्या कहा?
वहीं पीड़िता के पिता ने बताया 'हम बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं हैं और न्याय की उम्मीद बिल्कुल छोड़ चुके हैं क्योंकि हमारी कोई भी चीज की परवाह नहीं की जा रही है। हम इस मामले में सुप्रीम कोर्ट जाएंगे और चाहते हैं कि बेटी के मामले की निष्पक्ष जांच हो।
12 मई की रात अपने घर में फांसी लगा ली थी
आपको बता दें कि ट्विशा की मौत को 6 दिन हो चुके हैं और परिजनों ने अबतक अंतिम संस्कार नहीं किया है। शव को एम्स की मोर्चरी में रखा गया है। परिजनों का कहना है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा वह बेटी का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। ट्विशा ने 12 मई की रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने जानकारी दी थी कि 31 वर्षीय ट्विशा शर्मा का शव कटारा हिल्स इलाके स्थित ससुराल में फंदे से लटका मिला था। समर्थ सिंह और उनकी मां सेवानिवृत्त न्यायाधीश गिरिबाला सिंह, ट्विशा को अस्पताल लेकर पहुंचे थे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जांच के लिए एसआईटी गठित
पूर्व न्यायाधीश और उनके वकील बेटे के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए छह सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। पुलिस के मुताबिक, ट्विशा और समर्थ सिंह की जान-पहचान 2024 में एक डेटिंग ऐप पर हुई थी। जान-पहचान बढ़ने के बाद दोनों ने दिसंबर 2025 में शादी कर ली थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन