Twisha Sharma Instagram Chat with friend Adds New Twist to Case ‘तू मत फंसना’… ट्विशा शर्मा की इंस्टाग्राम चैट आई सामने, केस में आया नया मोड़!, Bhopal Hindi News - Hindustan
More

‘तू मत फंसना’… ट्विशा शर्मा की इंस्टाग्राम चैट आई सामने, केस में आया नया मोड़!

ट्विशा की मौत को 7 दिन हो चुके हैं और परिजनों ने अबतक अंतिम संस्कार नहीं किया है। शव को एम्स की मोर्चरी में रखा गया है। परिजनों का कहना है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा वह बेटी का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। ट्विशा ने 12 मई की रात अपने घर में फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी।

Mon, 18 May 2026 10:03 AMMohit लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल
share
‘तू मत फंसना’… ट्विशा शर्मा की इंस्टाग्राम चैट आई सामने, केस में आया नया मोड़!

भोपाल में 31 साल वर्षीय ट्विशा शर्मा ने लव मैरिज करने के 5 महीने बाद ही कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में ससुराल पक्ष से ट्विशा के पति समर्थ सिंह, सास और रिटायर्ड न्यायाधीश गिरीबाला सिंह पर दहेज प्रताड़ना और हत्या सहित अलग-अलग धारों में केस दर्ज किया गया है।

ट्विशा सुसाइड मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इस बीच ट्विशा की एक दोस्त संग इंस्टाग्राम चैट भी सामने आई है जिसमें वे बता रही हैं कि वे बुरी तरह से फंस चुकी हैं। एनडीटीवी के मुताबिक चैट में ट्विशा ने अपनी दोस्त से कहा ‘मैं फंस चुकी हूं मगर तू मत फंसना। ज्यादा बात नहीं कर सकती। जब सही समय होगा तो मैं तुम्हें कॉल करूंगी।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शरीर के कई हिस्सों में चोट; ट्विशा शर्मा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़े खुलासे

ट्विशा के भाई ने क्या बताया?

वहीं ट्विशा के भाई आशीष ने बताया कि ‘उसे हर दिन दबाया जा रहा था और वह इस सारे टॉर्चर को झेल रही थी। उस घर में लगातार उसके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाई जा रही थी। वह यह सारी बातें हमें बता भी रही थी। अपनी जिंदगी के आखिरी दिनों में तनाव और दुख के कारण उसका वजन 15 किलो कम हो गया था।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘क्रिमिनल लॉयर है, बचने के सारे रास्ते’… ट्विशा के पति पर फूटा मां का गुस्सा

एकबार फिर से पोस्टमार्टम की कर रहे मांग

पिता ने बताया कि ट्विशा एक होनहार लड़की थी। जहां वे पढ़ाई करती थी वहां भी सबकी चहेती थी। एनडीटीवी के मुताबिक ट्विशा का परिवार चाहता है कि बेटी का एकबार फिर से पोस्टमार्टम किया जाए। परिवार का कहना है कि इससे पहले जो पोस्टमार्टम हुआ था वह भोपाल एम्स में हुआ था मगर दूसरा पोस्टमार्टम दिल्ली एम्स में किया जाए। परिजन का कहना है कि ट्विशा की हत्या की गई और आत्महत्या बताने के लिए ससुरालवालों ने उसके शव को फंदे से लटका दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भोपाल में फंदे पर झूली नोएडा की ट्विशा; रिटायर जज सास, पति पर मर्डर केस, SIT बनी

मौत को 7 दिन हो चुके हैं

आपको बता दें कि ट्विशा की मौत को 7 दिन हो चुके हैं और परिजनों ने अबतक अंतिम संस्कार नहीं किया है। शव को एम्स की मोर्चरी में रखा गया है। परिजनों का कहना है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा वह बेटी का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। ट्विशा ने 12 मई की रात अपने घर में फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने जानकारी दी थी कि ट्विशा का शव कटारा हिल्स इलाके स्थित ससुराल में फंदे से लटका मिला था। समर्थ सिंह और उनकी मां सेवानिवृत्त न्यायाधीश गिरिबाला सिंह, ट्विशा को अस्पताल लेकर पहुंचे थे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ट्विशा उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर की रहने वाली थीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।