ट्विशा शर्मा केस: पिता ने दामाद को बताया ड्रग एडिक्ट, दोबार पोस्टमार्टम की मांग, बोले- बेटी का मर्डर हुआ
परिजनों ने अबतक अंतिम संस्कार नहीं किया है। शव को एम्स की मोर्चरी में रखा गया है। परिजनों का कहना है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा वह बेटी का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

नोएडा की रहने वाली ट्विशा शर्मा के कथित आत्महत्या के मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। ट्विशा की मौत को 7 दिन हो चुके हैं। ट्विशा शर्मा के पिता नवनिधी शर्मा ने ससुराल पक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं और बेटी की मौत का जिम्मेदार भी ससुरालवालों को ही ठहराया है। इस बीच ट्विशा के पिता ने बेटी का दोबारा पोस्टमार्टम करवाना की मांग की है।
ट्विशा का पोस्टमार्टम भोपाल एम्स में किया गया है जिसकी रिपोर्ट से परिवार संतुष्ट नहीं है। परिवार चाहता है कि ट्विशा का नए सिरे से पोस्टमार्टम दिल्ली एम्स में किया जाए। परिवार का दावा है कि सबूत और पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट मेल नहीं खाती हैं। न्यूज18 के मुताबिक, ‘पहली मोस्टार्टम रिपोर्ट और सबूत आपस में मेल नहीं खाते। इसी वजह से हमने दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए आवेदन किया है। हम चाहते हैं कि सरकार इस मामले का संज्ञान ले। यह एक हाई-प्रोफाइल परिवार है। हमें न्याय की कोई उम्मीद नहीं बची है।’
शव को एम्स की मोर्चरी में रखा गया है
परिजनों ने अबतक अंतिम संस्कार नहीं किया है। शव को एम्स की मोर्चरी में रखा गया है। परिजनों का कहना है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा वह बेटी का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। वहीं अपनी बेटी पर लगे उसकी सास द्वारा लगाए नशे की लत के आरोपों का खंडन करते हुए नवनीधि शर्मा ने कहा, ‘अगर नशे से जुड़ा कोई मामला बनता है, तो वह उनके अपने बेटे (समर्थ सिंह) के खिलाफ बनना चाहिए, क्योंकि पूरी दुनिया जानती है कि वह नशे का आदी है। मुझे पूरा शक है कि यह हत्या का मामला है।’
अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज
आपको बता दें कि मामले में ससुराल पक्ष से ट्विशा के पति समर्थ सिंह, सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह पर दहेज प्रताड़ना और हत्या सहित अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया गया है। ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह ने सोमवार को जमानत आवेदन दायर किया है। आवेदन में ट्विशा पर ड्रग एडिक्ट होने का आरोप लगाया है।
12 मई की रात आखिर हुआ क्या था?
ट्विशा ने 12 मई की रात शादी के महज पांच महीने बाद फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों का कहना है कि ट्विशा की हत्या की गई और आत्महत्या बताने के लिए ससुरालवालों ने उसके शव को फंदे से लटका दिया। पुलिस ने जानकारी दी थी कि ट्विशा का शव कटारा हिल्स इलाके स्थित ससुराल में फंदे से लटका मिला था। समर्थ सिंह और उनकी मां सेवानिवृत्त न्यायाधीश गिरिबाला सिंह, ट्विशा को अस्पताल लेकर पहुंचे थे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन