Twisha Sharma Last rites operformed by family at the crematorium in Bhopal ट्विशा शर्मा का 12 दिन बाद हुआ अंतिम संस्कार, विदाई देते हुए बिलख पड़ा परिवार; दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, Bhopal Hindi News - Hindustan
More

ट्विशा शर्मा का 12 दिन बाद हुआ अंतिम संस्कार, विदाई देते हुए बिलख पड़ा परिवार; दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

परिजन भोपाल एम्स द्वारा किए गए पहले पोस्टमार्टम से संतुष्ट नहीं थे। दूसरे पोस्टमार्टम की मांग के वजह से ट्विशा का शव मोर्चरी में रखा या था। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने शुक्रवार को दूसरे पोस्टमार्टम की मंजूरी दी थी।

Sun, 24 May 2026 06:07 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल
share
ट्विशा शर्मा का 12 दिन बाद हुआ अंतिम संस्कार, विदाई देते हुए बिलख पड़ा परिवार; दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा का 12 दिनों बाद दूसरे पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। ट्विशा 12 मई को भोपाल में अपने ससुराल में फंदे से लटका मिली थी। ट्विशा का अंतिम संस्कार भोपाल के भदभदा विश्राम घाट में किया गया। इस दौरान ट्विशा को आखिरी विदाई देते वक्त परिवार बिलख पड़ा।

परिवार की ओर से जानकारी दी गई थी कि ट्विशा का दूसरा पोस्टमार्टम होने के बाद शाम 5 बजे उनका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि परिजन भोपाल एम्स द्वारा किए गए पहले पोस्टमार्टम से संतुष्ट नहीं थे। परिवार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ट्विशा की हाईट 5 फीट 7 इंच बताई गई है जबकि असल में हाईट 5 फीट 7.3 इंच है। दूसरे पोस्टमार्टम की मांग के वजह से ट्विशा का शव मोर्चरी में रखा या था। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने शुक्रवार को दूसरे पोस्टमार्टम की मंजूरी दी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हत्या या सुसाइड? ट्विशा शर्मा का शव जहां मिला, उस छत की तस्वीर

दिल्ली से आई स्पेशल टीम

परिवार की मांग थी कि दिल्ली एम्स में ट्विशा का पोस्टमार्टम किया जाए। ट्विशा को दिल्ली तो नहीं लाया गया मगर एम्स दिल्ली के चार अनुभवी डॉक्टरों की एक टीम स्पेशल चार्टेड विमान से भोपाल आई और आज ही पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के बाद परिवार को ट्विशा का शव सौंप दिया गया था। बताया जा रहा है कि ट्विशा का पोस्टमार्टम करीब साढ़े तीन बजे पूरा हो गया था। इस दौरान अस्पताल में ट्विशा का परिवार भी पहुंचा था। ट्विशा के माता-पिता का तो रो-रो कर बुरा हाल था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्विशा की मौत के बाद डिजिटल सबूत मिटाने की कोशिश? सास गिरिबाला ने भेजे थे गुर्गे

पिता ने की थी अपील

अंतिम संस्कार से पहले ट्विशा के पिता भोपाल के लोगों, सोशल वर्कर, औरतों और युवाओं से ट्विशा को विदाई देने के लिए भदभदा विश्राम घाट पहुंच परिवार के साथ खड़े होने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि ‘आज हम एक बेटी, बहन, दोस्त और एक मासूम जिंदगी को अंतिम विदाई देने जा रहे हैं। हमारी बेटी हमें असमय ही छोड़कर चली गई।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मौत से पहले पार्लर में थीं ट्विशा, फिर अचानक क्या हुआ? केस में बढ़ा सस्पेंस

परिवार का क्या आरोप?

ट्विशा 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित ससुराल में फंदे से लटकी मिली थीं। वहीं, ट्विशा की सास ने आरोप लगाया है कि ट्विशा नशीले पदार्थों की आदी थीं और उसका बर्ताव भी शादी के बाद बदल गया था। वहीं ट्विशा के परिवार का कहना है कि शादी के बाद से ही समर्थ का व्यवहार संदिग्ध था और वह ड्रग एडिक्ट है। इस मामले में मध्य प्रदेश सरकार ने केंद्र से सीबीआई जांच की सिफारिश की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।