Phot of the terrace where Twisha Sharma body was found husband remanded to seven day custody हत्या या सुसाइड? ट्विशा शर्मा का शव जहां मिला, उस छत की तस्वीर; 7 दिन की रिमांड में लिया गया पति खोलेगा राज!, Bhopal Hindi News - Hindustan
More

हत्या या सुसाइड? ट्विशा शर्मा का शव जहां मिला, उस छत की तस्वीर; 7 दिन की रिमांड में लिया गया पति खोलेगा राज!

ये घर का सबसे ऊपर वाला हिस्सा है जो कि टीन शेड से कवर है। ऐसा कहा जा रहा है कि इसी के नीच ट्विशा ने कथित तौर पर फंदे से लटकर खुद की जान ले ली। ट्विशा का ससुराल भोपाल के कटारा हिल्स में स्थित है।

Sat, 23 May 2026 10:40 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल
share
हत्या या सुसाइड? ट्विशा शर्मा का शव जहां मिला, उस छत की तस्वीर; 7 दिन की रिमांड में लिया गया पति खोलेगा राज!

मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा ने 12 मई को अपने ससुराल में छत पर कथित तौर पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। ट्विशा शर्मा ने कथित तौर पर जिस जगह ये खौफनाक कदम उठाया उस घटनास्थल की भी तस्वीर सामने आई है। ये घर का सबसे ऊपर वाला हिस्सा है जो कि टीन शेड से कवर है। ऐसा कहा जा रहा है कि इसी टीन शेड के नीचे ट्विशा ने कथित तौर पर फंदे से लटकर खुद की जान ले ली।

इससे पहले घर के अंदर सीढ़ियों का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था जिसमें ट्विशा का पति समर्थ अन्य दो लोगों के साथ सीपीआर देकर जान बचाने की कोशिश में जुटा था। इसके बाद तीनों मिलकर ट्विशा को उठाकर सीढ़ियों से नीचे लाए थे। ट्विशा के परिवार ने आरोप लगाए हैं कि बेटी को जानबूझकर समय रहते अस्पताल नहीं ले जाया गया। ट्विशा का ससुराल भोपाल के कटारा हिल्स में स्थित है।

ट्विशा ने 12 मई को अपने ससुराल में छत पर कथित तौर पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी।
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘तू मत फंसना’… ट्विशा शर्मा की इंस्टाग्राम चैट आई सामने, केस में आया नया मोड़!

कुछ घंटों पहले ब्यूटी पार्लर में थीं

वहीं चौंकाने वाली बात ये भी है कि ट्विशा मौत से महज कुछ घंटों पहले एक ब्यूटी पार्लर में हेड मसाज और पेडीक्योर करती नजर आई थीं। वह पार्लर में बेहद आराम और शांति से बैठी हुई नजर आईं। ट्विशा दोपहर में करीब 3 बजे पार्लर पहुंची थीं और शाम को ससुराल लौटने के बाद मृत पाई गईं। परिवार का आरोप है कि समर्थ और सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह बेटी को प्रताड़ित करते थे और दहेज के लिए टॉर्चर करते थे। ट्विशा के परिवार का कहना है कि ये आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मौत से पहले पार्लर में थीं ट्विशा, फिर अचानक क्या हुआ? केस में बढ़ा सस्पेंस

मामले में अबतक क्या-क्या हुआ?

इस बीच इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान लिया है। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) की अगुवाई में तीन जजों की विशेष बेंच सोमवार को इस मामले में सुनवाई करेगी। मध्य प्रदेश सरकार ने भी इस मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश की है। वहीं ट्विशा का दोबारा पोस्टमार्टम होगा जिसके लिए दिल्ली एम्स के डॉक्टरों की स्पेशल टीम का गठन कर दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पुलिस की गिरफ्त में ऐसे आया ट्विशा शर्मा का आरोपी पति, कमिश्नर का बड़ा दावा

आरोपी पति को 7 दिन की पुलिस रिमांड

शुक्रवार को हिरासत में लिया गया आरोपी पति समर्थ सिंह को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने शनिवार को 7 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। पुलिस अब समर्थ से इस मामले में गहन पूछताछ करेगी। ऐसे में उम्मीद है कि ट्विशा की मौत किन परिस्थितियों में हुई इसके बारे में पता लग सकेगा। आपको बता दें कि समर्थ ट्विशा की मौत के बाद से ही करीब 10 दिन से फरार चल रहा था और पुलिस ने उसपर 30 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया हुआ था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।