Head massage and pedicure before death then sudden suicide Suspense grows in Twisha Sharma Death case मौत से पहले पार्लर में मसाज और पेडीक्योर करवा रही थीं ट्विशा, फिर ससुराल में अचानक क्या हुआ? केस में बढ़ा सस्पेंस, Bhopal Hindi News - Hindustan
More

मौत से पहले पार्लर में मसाज और पेडीक्योर करवा रही थीं ट्विशा, फिर ससुराल में अचानक क्या हुआ? केस में बढ़ा सस्पेंस

ट्विशा की मौत के बाद गिरिबाला ने ब्यूटी पार्लर की मालकिन से सीसीटीवी फुटेज (ट्विशा के विजिट के) मांगे थे। गिरिबाला ने ट्विशा द्वारा ली गई सर्विसेज और सीसीटीवी रिकॉर्ड्स की जानकारी मांगी थी।

Sat, 23 May 2026 12:35 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल
share
मौत से पहले पार्लर में मसाज और पेडीक्योर करवा रही थीं ट्विशा, फिर ससुराल में अचानक क्या हुआ? केस में बढ़ा सस्पेंस

मॉडल और अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में पति समर्थ सिंह ने शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया था जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। समर्थ से पूछताछ करने के लिए पुलिस उसके रिमांड की मांग करेगी। इस बीच ट्विशा का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वे मौत से महज कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर में बैठी नजर आ रही हैं।

एनडीटीटी के मुताबिक, 12 मई को दोपहर 3 बजकर 12 मिनट पर ट्विशा ब्यूटी पार्लर में थीं। इसके कुछ घंटों बाद ही ट्विशा ने अपने ससुराल में कथित तौर पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। ब्यूटी पार्लर में ट्विशा ने हेड मसाज और पेडीक्योर करवाया था। ब्यूटी पार्लर में करीब 3 घंटे रहने के बाद ट्विशा शाम 6 बजकर 15 मिनट पर घर के लिए निकलीं।

सास ने लगातार किए सवाल

एनडीटीवी के मुताबिक, अगले दिन ट्विशा की सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह ने ब्यूटी पार्लर की मालकिन किरण परिहार को फोन कर बार-बार पूछताछ की। ट्विशा इस ब्यूटी पार्लर में पहले भी चार से पांच बार आ चुकी थीं तो वहीं गिरिबाला भी रेगुलर कस्टमर हैं। ट्विशा की मौत के बाद गिरिबाला ने ब्यूटी पार्लर की मालकिन से सीसीटीवी फुटेज (ट्विशा के विजिट के) मांगे थे। गिरिबाला ने ट्विशा द्वारा ली गई सर्विसेज और सीसीटीवी रिकॉर्ड्स की जानकारी मांगी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्विशा मौत केस: लंबी लुका-छिपी के बाद हिरासत में आरोपी पति, अब खुलेंगे कई राज!

गिरिबाला ने भेजे वकील?

पार्लर की मालकिन किरण के मुताबिक, गिरिबाला ने उन्हें बताया था कि पार्लर से निकलने के थोड़ी देर बाद ही ट्विशा ने आत्महत्या कर ली। किरण ने आरोप लगाया कि इसके थोड़ी ही देर बाद गिरिबाला ने सफेद शर्ट और ब्लैक पैंट 5-6 वकील जैसे दिखने वाले ग्रुप को उनके पार्लर में भेजा जिनमें से एक महिला ने कहा कि वह वकील है। महिला ने यह दावा करते हुए ट्विशा की सीसीटीवी फुटेज मांगा कि पुलिस को इसकी जरूरत है। किरण ने इसके बाद टेक्नीशियन को बुलाया और सीसीटीवी फुटेज निकाला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्विशा मौत केस: CBI जांच के सवाल पर बोनट ठोकने लगे वकील, हाई-वोल्टेज ड्रामा!

घर के अंदर का भी वीडियो आया था सामने

आपको बता दें कि इससे पहले ट्विशा का एक और वीडियो सामने आया था जिसमें वे 12 मई को 7 बजकर 20 मिनट पर अपने ससुराल में सीढ़ियों से छत पर जाती दिखाई दी थीं। इसके बाद उनका पति करीब 1 घंटे बाद अन्य दो लोगों के साथ ट्विशा को सीपीआर देते नजर आया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भरी महफिल में ट्विशा की बेइज्जती करता था पति, कहता था 'गंवार', दोस्तों का दावा

सीबीआई जांच की सिफारिश

ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में मध्य प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को केंद्र से सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी। ट्विशा के परिवार ने समर्थ और उसकी मां पर दहेज के लिए कथित प्रताड़ना के बाद हत्या का आरोप लगाया हुआ है। ट्विशा 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित ससुराल में फंदे से लटकी मिली थीं। वहीं, ट्विशा की सास ने आरोप लगाया है कि ट्विशा नशीले पदार्थों की आदी थीं और उसका बर्ताव भी शादी के बाद बदल गया था। वहीं ट्विशा के परिवार का कहना है कि शादी के बाद से ही समर्थ का व्यवहार संदिग्ध था और वह ड्रग एडिक्ट है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।