Twisha Sharma husband arrested police commissioner makes a significant claim पुलिस की गिरफ्त में ऐसे आया ट्विशा शर्मा का आरोपी पति, भागते-भागते पहुंचा था कोर्ट; कमिश्नर का बड़ा दावा, Bhopal Hindi News - Hindustan
More

पुलिस की गिरफ्त में ऐसे आया ट्विशा शर्मा का आरोपी पति, भागते-भागते पहुंचा था कोर्ट; कमिश्नर का बड़ा दावा

समर्थ बीते 10 दिनों से फरार चल रहा था और पुलिस ने उसपर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। पुलिस आयुक्त ने बताया कि आरोपी से पूछताछ होगी और अगर फरार रहने के दौरान उसको अगर किसी ने अपने पास रखा था तो उनके विरुद्ध भी कार्रवाई होगी।

Sat, 23 May 2026 02:21 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल
share
पुलिस की गिरफ्त में ऐसे आया ट्विशा शर्मा का आरोपी पति, भागते-भागते पहुंचा था कोर्ट; कमिश्नर का बड़ा दावा

ट्विशा शर्मा मौत के मामले में भोपाल पुलिस ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अहम जानकारियां दीं। पुलिस ने बताया कि ट्विशा के आरोपी पति समर्थ सिंह ने कोर्ट में सरेंडर नहीं किया था बल्कि उसे हिरासत में लिया गया है। भोपाल के पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हम समर्थ सिंह से पूछताछ के लिए 7 दिन की रिमांड की मांग करेंगे।

पुलिस आयुक्त के मुताबिक समर्थ जबलपुर कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था। इस दौरान पुलिस की टीम भी वहां मौजूद थी और तभी उसे हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी लेकिन हमें अंदाजा नहीं था कि वह कोर्ट में जाएगा। हां लेकिन ये जरूर है कि अग्रिम जमानत कैंसिल होती है तो शायद एक विकल्प रहता है और हम हर पहलू पर काम कर रहे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्विशा शर्मा केस: पिता ने दामाद को बताया ड्रग एडिक्ट, दोबार पोस्टमार्टम की मांग

मददगारों पर भी गिरेगी गाज

आपको बता दें कि समर्थ बीते 10 दिनों से फरार चल रहा था और पुलिस ने उसपर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। पुलिस आयुक्त ने बताया कि आरोपी से पूछताछ होगी और अगर फरार रहने के दौरान उसको अगर किसी ने अपने पास रखा था तो उनके विरुद्ध भी कार्रवाई होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मौत से पहले पार्लर में थीं ट्विशा, फिर अचानक क्या हुआ? केस में बढ़ा सस्पेंस

अग्रिम जमानत रद्द करने के लिए भी अपील

ट्विशा की सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को कुछ शर्तों के साथ जमानत दी गई थी। पुलिस ने 3 बार नोटिस भेजा है हालांकि उन्होंने इससे इनकार किया है। इसपर पुलिस आयुक्त ने कहा ‘हमने उन्हें (गिरिबाला सिंह) तीन नोटिस जारी किए हैं। अब वह इससे इनकार कर रही हैं, यह एक अलग बात है। लेकिन हमने नोटिस जारी किए हैं, उन पर गंभीर आरोप हैं। हमारी कोशिश है कि जल्द से जल्द उनसे पूछताछ की जाए। हमें एक प्रक्रिया का पालन करना होगा। हमने कोर्ट में अग्रिम जमानत रद्द करने के लिए भी अपील की है। पुलिस की तरफ से कोई लापरवाही नहीं हुई है। हमने अपनी जांच निष्पक्ष और पूरी तरह से पारदर्शिता के साथ की है, और सब कुछ ऑन-रिकॉर्ड है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘तू मत फंसना’… ट्विशा शर्मा की इंस्टाग्राम चैट आई सामने, केस में आया नया मोड़!

सीबीआई जांच की सिफारिश

वहीं ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में मध्य प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को केंद्र से सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी। वहीं मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने ट्विशा के परिवार की मांग को भी स्वीकार कर लिया है जिसमें उन्होंने बेटे के दोबारा पोस्टमार्टम करने के लिए कहा था। अब दिल्ली एम्स के डॉक्टरों की टीम ट्विशा का पोस्टमार्टम करेगी। ट्विशा के परिवार ने समर्थ और उसकी मां पर दहेज के लिए कथित प्रताड़ना के बाद हत्या का आरोप लगाया हुआ है। ट्विशा 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित ससुराल में फंदे से लटकी मिली थीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।