Twisha Sharma Case Accused Lawyer Loses Cool Slams Car Bonnet Over CBI Probe Questions ट्विशा मौत केस: CBI जांच के सवाल पर कार का बोनट ठोकने लगे सास गिरि के वकील, हाई-वोल्टेज ड्रामा!, Bhopal Hindi News - Hindustan
More

ट्विशा मौत केस: CBI जांच के सवाल पर कार का बोनट ठोकने लगे सास गिरिबाला के वकील, हाई-वोल्टेज ड्रामा!

पत्रकार गिरिबाला सिंह के वकील एनोश जॉर्ज से लगातार पूछ रहे थे कि क्या ट्विशा मौत केस की सीबीआई जांच होनी चाहिए या नहीं। इसपर एनोश जॉर्ज ने कहा कि 'होनी चाहिए बिल्कुल होनी चाहिए।'

Fri, 22 May 2026 02:22 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल
share
ट्विशा मौत केस: CBI जांच के सवाल पर कार का बोनट ठोकने लगे सास गिरिबाला के वकील, हाई-वोल्टेज ड्रामा!

ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में मध्य प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को केंद्र से सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी। इस बीच ट्विशा की रिटायर्ड जज सास गिरिबाला सिंह के वकील, एनोश जॉर्ज का एक वीडियो सामने आया है जिसमें पत्रकारों के सवाल पर वे इतना भड़क गए कि अपने सामने खड़ी कार के बोनट को अपने हाथ से ठोकने लगे। दरअसल गिरिबाला सिंह के आवास से निकलते समय पत्रकारों ने उनसे ट्विश की मौत के मामले से संबंधित प्रश्न पूछे थे। लगातार हो रही सवालों की बौछार से वकील असहज हो गए और उन्होंने अपना नियंत्रण खो दिया।

पत्रकार उनसे लगातार पूछ रहे थे कि क्या ट्विशा मौत केस की सीबीआई जांच होनी चाहिए या नहीं? इसपर एनोश जॉर्ज ने कहा कि 'होनी चाहिए बिल्कुल होनी चाहिए।' सवाल-जवाब के दौरान एनोश जॉर्ज ने दावा किया कि उनके पैर पर गाड़ी का टायर चढ़ गया है और उन्होंने कहा कि क्या पता मेरे पैरे की हड्डी टूट गई हो। उन्होंने पत्रकारों को इस तरह अपने इतना नजदीक आने पर भी आपत्ति जताई। हालांकि इस दौरान उनसे सवाल पूछ रहे एक रिपोर्टर ने इसके लिए उन्हें सॉरी भी कहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्विशा की रिटायर्ड जज सास ने बहू को बताया ड्रग एडिक्ट, जमानत के लिए क्या थे दावे

केस में अबतक क्या-क्या हुआ?

मॉडल और अभिनेत्री ट्विशा के परिवार ने समर्थ और उसकी मां पर दहेज के लिए कथित प्रताड़ना के बाद हत्या का आरोप लगाया हुआ है। समर्थ ट्विशा की मौत के बाद से ही फरार चल रहा है। वहीं निचली अदालत से कोई राहत नहीं मिलने के बाद समर्थ ने गुरुवार को मध्यप्रदेश हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। भोपाल में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने समर्थ की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जबकि उनकी मां गिरिबाला सिंह को राहत दे दी थी। पुलिस ने इस मामले में समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और दहेज निषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भरी महफिल में ट्विशा की बेइज्जती करता था पति, कहता था 'गंवार', दोस्तों का दावा

परिवार ने नहीं किया अबतक अंतिम संस्कार

ट्विशा 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित ससुराल में फंदे से लटकी मिली थीं। ट्विशा के परिवार का कहना है कि ट्विशा ने आत्महत्या नहीं की है बल्कि उसकी हत्या की गई है। परिवार ने अबतक ट्विशा का अंतिम संस्कार भी नहीं किया है और परिवार बेटी का दोबारा पोस्टमार्टम करवाने की मांग कर रहा है। परिवार का कहना है कि भोपाल एम्स में किया गया पोस्टमार्टम में खामी हैं। परिवार चाहता है कि ट्विशा का दूसरा पोस्टमार्टम एम्स दिल्ली मे किया जाए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।