Bhopal Student stabbed 27 times in 30 seconds to avenge a slap video goes viral एक थप्पड़ का बदला: 30 सेकेंड में चाकू से 27 वार, भोपाल में 10वीं के छात्र पर जानलेवा हमला, वीडियो भी किया वायरल, Bhopal Hindi News - Hindustan
More

एक थप्पड़ का बदला: 30 सेकेंड में चाकू से 27 वार, भोपाल में 10वीं के छात्र पर जानलेवा हमला, वीडियो भी किया वायरल

खुद को बचाने में जुटा पीड़ित इस दौरान बुरी तरह से घायल हो जाता है। इस दौरान उसकी दो उंगलियां भी कट गईं और कलाई पर भी 10 जगह घाव हैं। यही नहीं उसके कंधे और पीठ भी चाकू से कट लगे हैं। खुद को किसी तरह बचाने में कामयाब रहने के बाद आरोपी वहां से भाग जाते हैं।

Mon, 23 Feb 2026 03:46 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल
share
एक थप्पड़ का बदला: 30 सेकेंड में चाकू से 27 वार, भोपाल में 10वीं के छात्र पर जानलेवा हमला, वीडियो भी किया वायरल

भोपाल में 10वीं कक्षा के छात्र को चाकू गोदकर बरहमी से घायल करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने महज 30 सेकेंड में छात्र को 27 बार चाकू घोंपकर बुरी तरह घायल कर दिया। यही नहीं आरोपी ने ही कथित तौर पर घटना की सीसीटीवी फुटेज को सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

राजधानी में हुई इस वारदात ने सभी को हैरान कर दिया है। आरोपी ने इस हमले को एक स्नूकर क्लब में अंजाम दिया जो कि टीला जमालपुरा स्थित गणेश चौक पर है। दरअसल पीड़ित स्नूकर क्लब में दोस्त संग खेल रहा था तभी दो आरोपी भी वहां पहुंच जाते हैं। इसके बाद वे हमला शुरू कर देते हैं।

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

खुद को बचाने में जुटा पीड़ित इस दौरान बुरी तरह से घायल हो जाता है। इस दौरान उसकी दो उंगलियां भी कट गईं और कलाई पर भी 10 जगह घाव हैं। यही नहीं उसके कंधे और पीठ भी चाकू से कट लगे हैं। खुद को किसी तरह बचाने में कामयाब रहने के बाद आरोपी वहां से भाग जाते हैं। आनन-फानन में छात्र को अस्पताल ले जाया गया जहां उसका ईलाज चल रहा है।

क्या है झगड़े की वजह?

पुलिस के मुताबिक, यह घटना 15 फरवरी की रात की है। घायल छात्र गौतम नगर थाना क्षेत्र का निवासी है और वह अक्सर स्नूकर क्लब में आता-जाता है। आरोपी भी 10वीं कक्षा के 16 वर्षीय छात्र हैं और वे उसी कोचिंग सेंटर में पढ़ते हैं जहां पीड़ित पढ़ता है। हमला बदले की भावना से किया गया। बताया जा रहा है कि घटना से कुछ दिन पहले स्नूकर गेम के दौरान ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। आरोप है कि उस झगड़े के दौरान पीड़ित ने दोनों आरोपियों को थप्पड़ मार दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंदौर में MBA छात्रा से दुष्कर्म, सहेली का भाई कई साल तक लूटा रहा आबरू
ये भी पढ़ें:'कॉल गर्ल' बताकर बदनाम किया, फिर घर में घुसकर बेरहमी; छात्रा संग बर्बरता
ये भी पढ़ें:इंदौर में सर्जरी के दौरान युवक की मौत, दो डॉक्टरों पर गैरइरादतन हत्या का आरोप तय

नोटिस जारी करने के बाद छोड़ा

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट से जुड़ी धाराओं में केस दर्ज किया है। हिरासत में लेने के बाद उन्हें नोटिस जारी करने के बाद छोड़ भी दिया गया। पुलिस अब मेडिकल रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है और चोटों की गंभीरता के आधार पर अन्य धाराएं जो सकती है। घटना के बाद कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।