MBA student raped in Indore by her friend cousin brother many year इंदौर में MBA छात्रा से दुष्कर्म, सहेली के भाई ने धोखा देकर कई साल तक बनाया हवस का शिकार, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

इंदौर में MBA छात्रा से दुष्कर्म, सहेली के भाई ने धोखा देकर कई साल तक बनाया हवस का शिकार

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में 24 वर्षीय एमबीए छात्रा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इंदौर में रहने वाली पीड़ित छात्रा ने अपनी सहेली के चचेरे भाई पर प्यार और शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है।

Mon, 23 Feb 2026 01:17 PMPraveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share
इंदौर में MBA छात्रा से दुष्कर्म, सहेली के भाई ने धोखा देकर कई साल तक बनाया हवस का शिकार

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में 24 वर्षीय एमबीए छात्रा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इंदौर में रहने वाली पीड़ित छात्रा ने अपनी सहेली के चचेरे भाई पर प्यार और शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बाबूलाल निवासी उदयपुर (राजस्थान) के खिलाफ दुष्कर्म और एससी/एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है।

कोचिंग में मुलाकात, इंस्टाग्राम व वॉट्सऐप पर बढ़ी बात

पुलिस के अनुसार, पीड़िता वर्ष 2021 में अपनी सहेली के साथ एक निजी कोचिंग संस्थान जाती थी, जहां उसकी पहचान सहेली के बड़े भाई बाबूलाल से हुई। आरोपी अपनी बहन को कोचिंग छोड़ने और लेने आता था। इसी दौरान छात्रा और आरोपी के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे इंस्टाग्राम व वॉट्सऐप के जरिये संपर्क बढ़ता गया। 8 जुलाई 2021 से दोनों नियमित बातचीत करने लगे और आरोपी ने प्रेम संबंध का भरोसा दिलाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'कॉल गर्ल' बताकर बदनाम किया, फिर घर में घुसकर बेरहमी; छात्रा संग बर्बरता

कई बार होटल में बनाए संबंध

पीड़िता का आरोप है कि 14 दिसंबर 2021 को इलाके के एक कैफे में मुलाकात के बाद आरोपी ने शादी की बात कर उसका भरोसा जीता। जनवरी 2022 में उसने व्यासनगर स्थित एक परिचित के घर बुलाकर शादी का वादा किया और इसी बहाने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी उसे कई बार शहर के एक होटल में ले गया और हर बार जल्द शादी करने का आश्वासन देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा।

कई महीने रहा साथ

पीड़िता के मुताबिक, आरोपी बीच-बीच में अपने गांव चला जाता था, लेकिन लौटने पर फिर संपर्क करता और शादी का भरोसा देकर होटल में बुलाता था। वर्ष 2024 में आरोपी राजस्थान चला गया और धीरे-धीरे उससे दूरी बनाकर मोबाइल बंद कर लिया। परिवार से पूछताछ करने पर भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली। कुछ समय बाद आरोपी दोबारा इंदौर आया और फिर शादी का भरोसा देकर संबंध बनाए। दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 तक वह श्रद्धा सबूरी कॉलोनी स्थित किराये के मकान में पीड़िता के साथ रहा। 6 फरवरी को वह अचानक राजस्थान लौट गया और एक बार फिर संपर्क तोड़ दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुस्से और हवस में पागल हुए पीयूष ने गर्लफ्रेंड का जो हाल किया वह देख रो पड़ीं SI

शादी से इनकार, साथ रहने को तैयार

पीड़िता 9 फरवरी को आरोपी के घर उदयपुर पहुंच गई। बातचीत के बाद 10 फरवरी को आरोपी उसके साथ इंदौर लौटा, लेकिन दशहरा मैदान में हुई बातचीत के दौरान उसने शादी से साफ इनकार कर दिया। युवती के मुताबिक, आरोपी ने उससे कहा कि साथ रहना है तो बिना शादी के रहना होगा। विरोध करने पर उसने जातिगत टिप्पणी करते हुए शादी करने से इनकार किया और दबाव बनाने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। घटना से आहत पीड़िता ने परिजनों को पूरी जानकारी देने के बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है और जल्द गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट : हेमंत

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MBA छात्रा की हत्या के बाद लाश संग भी किया दुष्कर्म; आरोपी ने यूट्यूब पर खोजा…
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।