भोपाल में नाइट क्लब के बाहर आधी रात को बवाल, चार लड़कियों में खूब हुई 'ढिशूम-ढिशूम'
मध्य प्रदेश के भोपाल में सोमवार सुबह 2 बजे के करीब एक नाइट क्लब के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। इस दौरान शराब के नशे में धुत चार महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हुई।

मध्य प्रदेश के भोपाल में सोमवार सुबह 2 बजे के करीब एक नाइट क्लब के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। इस दौरान शराब के नशे में धुत चार महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हुई। यह घटना उस इलाके की है, जहां देर रात तक पार्टी चल रही थी। जानकारी क्लब से बाहर निकलते समय किसी बात को लेकर इन महिलाओं में बहस शुरू हुई। धीरे-धीरे बात इतनी बढ़ गई कि चारों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। सड़क के बीचों-बीच हुई इस लड़ाई का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हंगामे की पूरी तस्वीर साफ दिख रही है।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि चारों लड़कियां एक-दूसरे पर घूंसे बरसा रही हैं, एक-दूसरे के बाल खींच रही हैं और सड़क पर धक्का-मुक्की कर रही हैं।
एक महिला घायल
वहां मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें शांत कराने की कोशिश भी की, लेकिन वह इतनी गुस्से में थीं कि किसी की सुनने को तैयार नहीं थीं। इस मारपीट के दौरान एक महिला को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक स्थिति शांत हो चुकी थी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अभी तक दोनों पक्षों में से किसी ने भी शिकायत दर्ज नहीं कराई है, जिसके कारण फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।




साइन इन