एमपी में आंधी-बारिश और ओलों का तांडव, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट; 3 अप्रैल तक का हाल
Madhya Pradesh Weather Forecast: पश्चिमी विक्षोभ के कारण मध्य प्रदेश, बिहार और दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में आंधी, बारिश की संभावना है। एमपी के कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।

MP Weather: पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में आंधी और बारिश देखी जा रही है। इसका असर मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड जैसे राज्यों तक नजर आने का अनुमान है। इससे अप्रैल की शुरुआत ठंडी रहेगी। मध्य प्रदेश के कई जिलों में 3 अप्रैल तक आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कई क्षेत्रों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इससे फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है।
इन जिलों में आंधी-बारिश और ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवाओं (आंधी) के साथ बौछारें पड़ने और ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मौसम खराब रहने के दौरान हवा की स्पीड 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है।
इन जिलों में आंधी चलने का येलो अलर्ट
यही नहीं अगले 24 घंटे के दौरान ही भोपाल, रायसेन, सीहोर, देवास जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ आंधी और बिजली गिरने और बौछारें पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।
इन जिलों में 50 तक की स्पीड से चल सकती हैं हवाएं
मौसम विभाग ने सोमवार को ही विदिशा, राजगढ़, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, सतना, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों के अलग-अलग हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चलने और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया है।
31 मार्च को इन जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, 31 मार्च को खरगौन, छिंदवाड़ा, होशंगाबाद, रायसेन, सिहोर, सतना, छतरपुर, टीकमगढ़, भोपाल, भिंड, मुरैना, बुरहानपुर, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, विदिशा, नरसिंहपुर, जबलपुर, दमोह, पन्ना, कटनी, सागर, खंडवा, देवास, हरदा बैतूल, रीवा, सीधी, सिंगरौली, उमरिया और शहडोल जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं और हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
1 अप्रैल को कहां-कहां येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने पहली अप्रैल को अलिराजपुर, सागर, राजगढ़, भोपाल, सिहोर, आगर मालवा, शाजापुर, मंदसौर, बड़वानी, खरगौन, बुरहानपुर, हरदा, देवास, ग्वालियर, श्योपुरकलां, मुरैना, नीमच, रतलाम, उज्जैन, धार, झाबुआ, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, विदिशा, रायसेन, निवाड़ी, छतरपुर, टीकमगढ़, इंदौर, शाजापुर जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवाओं (आंधी) के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
दो अप्रैल को भी आंधी बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने दो अप्रैल को बड़वानी, खरगौन, बुरहानपुर, खंडवा, सिहोरए आगर, मालवा, शाजापुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, धार, झाबुआ, अलिराजपुर, हरदा, देवास, इंदौर, मंदसौर, नीमच, रतलाम, उज्जैन, छतरपुर, सिवनी, होशंगाबाद, रायसेन, भोपाल, राजगढ़, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, विदिशा, सागर, निवाड़ी और टीकमगढ़ जिलों में बिजली कड़कने और तेज आंधी के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
3 अप्रैल को इन जिलों में मौसम रहेगा खराब
मौसम विभाग ने 3 अप्रैल को निमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलिराजपुर, बड़वानी, धार, खरगौन, इंदौर, उज्जैन, आगर मालवा, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, गुना, राजगढ़, सिहोर, हरदा, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, विदिशा, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, रायसेन, होशंगाबाद, बैतूल जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया है।




साइन इन