हीरो बनने के लिए हॉस्टल से भाग गए तीन छात्र, MP में गजब केस
मध्य प्रदेश के शिवपुरी के नौहरी चक स्थित राजपूत हॉस्टल से बुधवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए तीनों नाबालिग छात्र आखिरकार पुलिस की सतर्कता से सकुशल मिल गए।

मध्य प्रदेश के शिवपुरी के नौहरी चक स्थित राजपूत हॉस्टल से बुधवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए तीनों नाबालिग छात्र आखिरकार पुलिस की सतर्कता से सकुशल मिल गए।कोतवाली थाना पुलिस ने 80 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए उनकी लोकेशन गुना तक ट्रेस की और गुना रेलवे स्टेशन से उन्हें बरामद कर लिया।
पूछताछ में सामने आया कि तीनों छात्र मुंबई जाकर हीरो बनने का सपना लेकर हॉस्टल से भागे थे।पुलिस की त्वरित कार्रवाई से संभावित अनहोनी टल गई और देर शाम बच्चों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
परिजनों को सूचना देने के बाद बाजार, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की गई, लेकिन रात तक कोई जानकारी नहीं मिली।इसके बाद पुलिस ने मामला गंभीरता से लिया।पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने बच्चों की जानकारी देने पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष टीम बनाई गई।पुलिस ने शिवपुरी में 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी।जांच में पता चला कि तीनों छात्र गुना की ओर गए हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम गुना पहुंची।वहां भी बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के कई सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए।आखिरकार तीनों छात्र गुना रेलवे स्टेशन पर मिल गए।पुलिस ने बताया कि छात्र अपनी मर्जी से मुंबई जाने के लिए निकले थे।अब तीनों सुरक्षित हैं और उन्हें उनके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन