mp crime kidnapped and raped of teenage mp police arrested shakeel from meerut स्नैपचैट से दोस्ती के बाद किडनैप कर रेप; एमपी पुलिस ने मेरठ के शकील को दबोचा, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

स्नैपचैट से दोस्ती के बाद किडनैप कर रेप; एमपी पुलिस ने मेरठ के शकील को दबोचा

एमपी के मंदसौर जिले में स्नैपचेट से दोस्ती कर एक नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस ने मेरठ के शकील नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही लड़की को ग्रेटर नोएडा से बरामद किया है। 

Sat, 7 Feb 2026 01:11 AMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल
share
स्नैपचैट से दोस्ती के बाद किडनैप कर रेप; एमपी पुलिस ने मेरठ के शकील को दबोचा

मध्य प्रदेश के मंदसौर में स्नैपचैट के जरिए दोस्ती कर एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर के उसके साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस ने मेरठ निवासी आरोपी मोहम्मद शकील को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को ग्रेटर नोएडा से बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। मध्य प्रदेश पुलिस आरोपी और पीड़िता को मंदसौर लेकर पहुंची है। पुलिस जांच कर रही है कि आरोपी अन्य लड़कियों के संपर्क में तो नहीं था।

स्नैपचैट के जरिए दोस्ती

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आरोपी और लड़की के बीच करीब एक साल से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैपचैट के जरिए बातचीत हो रही थी। लड़की के पास मोबाइल फोन नहीं था। वह टैबलेट के माध्यम से आरोपी के संपर्क में थी। लगातार बातचीत के दौरान आरोपी ने लड़की का भरोसा जीता। आरोपी बहला फुसला कर पड़िता को लेकर भाग गया। अतरिक्त पुलिस अधीक्षक तैर सिंह बघेल ने बताया कि पीड़िता 16 वर्षीय नाबालिग है और दसवीं कक्षा की छात्रा है।

ग्रेटर नोएडा से लड़की बरामद

नाबालिग 26 जनवरी को स्कूल कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से निकली थी। वह जब घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। परिजनों ने लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर लड़की की तलाश शुरु की। पुलिस ने पूछताछ की और तकनीकी इनपुट के आधार पर लड़की की लोकेशन ट्रेस की। पुलिस ने ग्रेटर नोएडा में लड़की को खोज लिया। पुलिस ने मेरठ, बुढेरा के 29 वर्षीय मोहम्मद शकील को गिरफ्तार कर लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में ऑपरेशन शस्त्र, सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो डालने पर ऐक्शन
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में देश की सबसे ऊंची इमारत का प्रस्ताव, पर सामने यह बड़ी चुनौती
ये भी पढ़ें:न कर्फ्यू न दंगा, यूपी में अब सब चंगा...; हरिद्वार में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ

पीड़िता के साथ दुष्कर्म

जांच में पता चला है कि आरोपी 26 जनवरी को मेरठ से मंदसौर आया और नाबालिग को अपने साथ ले गया। आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता का बयान लिया जिसमें उसने पूरी वारदात के बारे में जानकारी दी। पीड़िता का मेडिकल भी कराया गया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

रिपोर्ट- विजेंद्र यादव

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।