बच्चा गिरा दोगी तो...; गिरिबाला सिंह ने ट्विशा के सामने रख दी थी एक शर्त
शिकायत में कहा गया है कि शादी के कुछ महीने बाद ही जनवरी फरवीर में ट्विशा को दहेज को लेकर ताने मारे जाने लगे कि तुम्हारे मां बाप ने जो खर्च किया है वो हमारे स्टैंडर्ड के हिसाब से नहीं था।

ट्विशा शर्मा मामले की जांच सीबीआई ने अपने हाथों में ले ली है। सीबीआई ने सोमवार भोपाल पुलिस से केस लिया और नई एफआईआऱ दर्ज की। इस एफआईआर में कई बड़ी बातें सामने आई हैं। एफआईआर के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि ट्विशा की फांसी लगने से हुई है। फांसी मौत से पहले लगाई गई थी। इसके अलावा उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान है जो इशारा करते हैं कि या तो उसके किसी भारी चीज में मारा गया है या फिर मारपीट की गई है।
शिकायत में बताया गया है कि ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ को ट्विशा के कैरेक्टर पर शक था। ट्विशा प्रेग्नेंट हुई थी तो इस बच्चे को भी किसी दूसके का बच्चा बताया। सीबीआई की एफआईआर के मुताबिर गिरिबाला सिंह ने ट्विशा के सामने एक शर्त भी रख दी थी।
अबॉर्शन कराने का डाला था दबाव
शिकायत में कहा गया है कि अप्रैल 2026 में ट्विशा एक महीने की प्रेग्नेंट थी। तब गिरिबाला सिंह और समर्थ कहते थे कि तेरे पेट में जो बच्चा है वो किसी और कहा है। उन्होंने ट्विशा से कहा था कि अगर तुम बच्चा गिरा दो तो हम तुम्हें घर में रहने देंगे। शिकायत में कहा गया है कि शादी के कुछ महीने बाद ही जनवरी फरवीर में ट्विशा को दहेज को लेकर ताने मारे जाने लगे कि तुम्हारे मां बाप ने जो खर्च किया है वो हमारे स्टैंडर्ड के हिसाब से नहीं था।
इसके बाद उसके परिवारवालों ने ऑनलाइन ट्विशा को पैसे दिए थे। परिवारवालों ने मई के पहले हफ्ते में ट्विशा के चरित्र पर गलत आरोप लगाकर उस पर दबाव बनाया और अबॉर्शन करवा दिया। इसके बाद ट्विशा मायके चली गई। शिकायत में कहा गया है कि 12 मई को ट्विशा ने अपने परिवार को कई बार फोन किया। रात 9.41 पर भी ट्विशा ने पिता को व्हाट्सऐप पर फोन किया और उसकी मां उससे बात करने लगी। इसी दौरान पीछे से समर्थ के चिल्लाने की आवाज आई कि किससे बात कर रही है और फोन कट हो गया। इसके बाद 20 मिनट तक वह ट्विशा, उसकी सास और पति को फोन करते रहे। लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। रात को 10.35 पर ट्विशा की भाभी का फोन गिरिबाला सिंह ने उठाया। भाभी ने ट्विशा से बात कराने के लिए कहा तो गिरिबाला सिंह ने कहा, शी इज नो मोर और और फोन काट दिया।
समर्थ और ट्विशा की मुलाकात साल 2014 में डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। इसके एक साल बाद 9 दिसंबर 2025 को दोनों ने शादी कर ली। इससे पहले गिरिबाला सिंह ने दहेज के आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया था कि वह खुद ट्विशा को ऑनलाइन पैसे भेजती रहती थी। उन्होंने ये भी कहा था कि ट्विशा ने प्रेग्नेंसी के टाइम पर भारी मात्रा में नशा किया था और ये बात उसने खुद स्वीकार की थी




साइन इन