गर्भपात के बाद परेशान थी ट्विशा, मैंने 7 लाख रुपए दिए; पति समर्थ ने क्या-क्या दावे किए
Twisha Sharma Death Case: एसआईटी से पूछताछ में समर्थ ने कई दावे किए हैं। उसने बताया कि गर्भपात के बाद ट्विशा काफी परेशान थी। उसने यह भी दावा किया कि उसने ट्विशा को सात लाख रुपए दिए थे।

Twisha Sharma Death Case: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले की जांच अब सीबीआई करेगी। इससे पहले एसआईटी टीम ने ट्विशा के पति समर्थ सिंह से करीब तीन घंटे तक पूछताछ की। समर्थ ने दावा किया है कि गर्भपात के बाद ट्विशा काफी परेशान रहने लगी थीं। पूछताछ के दौरान समर्थ ने दावा भी किया कि उसने ट्विशा को सात लाख रुपए दिए थे।
सूत्रों के मुताबिक, एसआईटी अधिकारी पूछताछ से पहले करीब दो घंटे घटनास्थल पर भी रहे। अधिकारियों ने सीन को रीक्रिएट भी किया। समर्थ सिंह ने पुलिस को बताया कि कहा कि गर्भपात के बाद ट्विशा तनाव में रहती थीं। इससे पहले भी समर्थ दावा कर चुका हैं कि प्रेग्नेंसी की जानकारी मिलने के बाद दोनों के रिश्तों में खटास आ गई थी।
इतने दिन कहां गायब था समर्थ
एसआईटी ने समर्थ का लैपटॉप, फोन समेत कई अहम दस्तावेज जब्त कर लिए हैं। सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसियों ने समर्थ से पूछा कि वह ट्विशा की मौत के बाद अचानक गायब क्यों हो गया? समर्थ पर पुलिस ने 30 हजार रुपए का इनाम तक घोषित किया था। समर्थ ने इस पर सही और संतुष्ट जवाब नहीं दिया है। पूछताछ में उसने यह दावा जरूर किया कि उसने ट्विशा को 7 लाख रुपये दिए थे।
सीबीआई करेगी जांच
उधर, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने सोमवार को जांच अपने हाथ में ले ली है। सीबीआई ने ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास पूर्व जज गिरिबाला सिंह को भी आरोपी बनाया है। गिरिबाला ने हाल ही में ट्विशा को लेकर सनसनीखेज दावे किए थे। उनका कहना था कि ट्विशा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इतना ही नहीं ट्विशा के ड्रग्स लेने भी सवाल उठाए थे।
एमपी पुलिस के क्या दावे
दूसरी तरफ एमपी पुलिस की एफआईआर के मुताबिक, मौत वाली रात ट्विशा ने रात 9:41 बजे अपनी मां से फोन पर बात की थी। परिवार का दावा है कि कॉल के दौरान पीछे से समर्थ के चिल्लाने की आवाज आ रही थी और अचानक फोन कट गया। बाद में कई कॉल करने पर गिरीबाला सिंह ने फोन उठाकर कहा, वह अब नहीं रही और फोन काट दिया।
12 मई को ट्विशा की मौत
गौरतलब है कि 12 मई की रात समर्थ ट्विशा को एम्स भोपाल लेकर पहुंचा था। उसका दावा था कि ट्विशा ने घर में फांसी लगा ली थी। अस्पताल ने रात 12 बजे के बाद पुलिस को ट्विशा की मौत की सूचना दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह फांसी बताई गई।
दूसरे पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
ट्विशा के परिवार का आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज को लेकर उन्हें परेशान किया जा रहा था। परिवार ने ससुराल वालों पर मानसिक प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि इसी वजह से 33 वर्षीय ट्विशा को इतना बड़ा कदम उठाना पड़ा। वहीं, एम्स दिल्ली की विशेष टीम ने दूसरा पोस्टमार्टम किया है, जिसकी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।




साइन इन