A train parked at railway station in Shahdol caught fire शहडोल में रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में लगी आग, अचानक धूं धूं कर जलने लगी बोगी, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

शहडोल में रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में लगी आग, अचानक धूं धूं कर जलने लगी बोगी

मध्य प्रदेश के शहडोल में ब्यौहारी रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। ये आग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 के पास साइडिंग में खड़ी ट्रैक मशीन की बोगी में लगी।

Sun, 12 April 2026 07:47 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, शहडोल
share
शहडोल में रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में लगी आग, अचानक धूं धूं कर जलने लगी बोगी

मध्य प्रदेश के शहडोल में ब्यौहारी रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। ये आग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 के पास साइडिंग में खड़ी ट्रैक मशीन की बोगी में लगी। देखते ही देखते स्टेशन पर हड़कंप मच गया। आग की खबर मिलते ही डायल 112 और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने फुर्ती दिखाते हुए आग को बुझाया और उसे दूसरी बोगियों तक फैलने से रोक लिया। अगर थोड़ी भी देर होती, तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, समय रहते आग को बुझा लिया गया जिससे बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जान का नुकसान नहीं हुआ है। घटना रविवार दोपहर 3 बजे के करीब की बताई जा रही है। रेलवे के बड़े अधिकारियों को इस घटना की जानकारी दे दी गई है। फिलहाल स्टेशन पर स्थिति पूरी तरह सामान्य है, लेकिन सावधानी के तौर पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जलती चिता पर लेट गया युवक, जला शव देख फट गईं परिवार की छाती; आत्महत्या की ये वजह
ये भी पढ़ें:अपनी शादी का कार्ड देने गई युवती की सड़क हादसे में मौत, डोली से पहले उठी अर्थी
fire at railway stationafter fire

राहत टीमों ने डेढ़ घंटे बाद करीब साढ़े 4 बजे आग पर काबू पा लिया। मिली जानकारी के अनुसार बोगी रेलवे स्टेशन के साइडिंग ट्रैक पर चार कोच वाली एक ट्रैक मशीन खड़ी थी। दोपहर के वक्त इसके एक कोच नंबर ईसीओ 994129 में अचानक आग लग गई। गनीमत यह रही कि जिस वक्त आग लगी, बोगी के अंदर कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जॉर्जिया से MBBS का दिया झांसा, 10.85 लाख हड़पे; अब सर्टिफिकेट के लिए भी वसूली

थाना प्रभारी जिया उल हक और आरपीएफ चौकी प्रभारी गिरीश कुमार मिश्रा ने घटना का जायजा लिया। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी। उस वक्त ट्रैक स्टाफ काम के सिलसिले में बाहर गया हुआ था। पुलिस और रेलवे की टीम अब आग लगने की असली वजह पता लगाने में जुटी है।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।