A young man lay down on a burning pyre in Jabalpur, what was the reason for suicide? जलती चिता पर लेट गया युवक, अधजली लाश देख फट गईं परिवार की आंखें; आत्महत्या की क्या वजह?, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

जलती चिता पर लेट गया युवक, अधजली लाश देख फट गईं परिवार की आंखें; आत्महत्या की क्या वजह?

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। इधर मृतक की तलाश करते परिजन भी श्मशान घाट पहुंचे और कपड़ों के आधार पर शव की पहचान शिवम कोल के रूप में की।

Sun, 12 April 2026 07:34 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, जबलपुर
share
जलती चिता पर लेट गया युवक, अधजली लाश देख फट गईं परिवार की आंखें; आत्महत्या की क्या वजह?

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने श्मशान घाट में जलती चिता पर लेट कर अपनी जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। इधर मृतक की तलाश करते परिजन भी श्मशान घाट पहुंचे और कपड़ों के आधार पर शव की पहचान शिवम कोल के रूप में की।

आत्महत्या के पीछे क्या वजह सामने आ रही है

ये घटना जबलपुर जिले के सिहोरा स्थित खितौला थाना अंतर्गत ग्राम खितौला की है। मिली जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 15, राधाकृष्ण मंदिर के पीछे रहने वाला 27 वर्षीय शिवम कोल शनिवार रात करीब 3 बजे बिना बताए घर से निकल गया था। सुबह जब उसकी पत्नी की नींद खुली तो उसने अपने पिता को शिवम के लापता होने की सूचना दी, जिसके बाद परिजन उसकी तलाश में जुट गए। ये तलाश शमशान घाट पर पूरी हुई। अधजली लाश देख परिजनों की आंखें फटी की फटी रह गईं। आत्महत्या के पीछे की वजह, उसका मानसिक रूप से परेशान होना और नशे का आदी होना बताया जा रहा है।

घटना के बाद इलाके में फैली सनसनी

बताया जा रहा है कि खितौला स्थित हिरन नदी के किनारे बने श्मशान घाट में शनिवार को एक परिवार द्वारा अंतिम संस्कार किया गया था। रविवार सुबह जब मृतक के परिजन चिता देखने पहुंचे, तो उन्होंने पाया कि जलती चिता में एक युवक बुरी तरह जला हुआ पड़ा है। यह देखकर उन्होंने तत्काल खितौला पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

परिजन ढूंढते पहुचे शमशान घाट

सुबह लगभग 7 बजे जब संबंधित परिजन श्मशान घाट पहुंच कर और चिता की राख (खारी) एकत्रित करने गए, तब उन्होंने देखा कि उसी चिता के ऊपर एक युवक का आधा जला हुआ शव पड़ा है। यह दृश्य देखकर वहां उपस्थित लोग स्तब्ध रह गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही खितौला थाना प्रभारी रमन सिंह ने अपने थाना की टीम को मौके पर पहुंचा कर तत्काल स्थिति को नियंत्रित करते हुए आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ कराई।

पुलिस ने चिता से अलग कर कब्जे में लिया।

पुलिस ने शव को चिता से अलग कर अपने कब्जे में लिया। जांच के दौरान मृतक की पहचान सिब्बू कोल उर्फ शुभम कोल के रूप में की गई। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस द्वारा सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए विस्तृत जांच की जा रही है। परिजनों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

खितौला थाना प्रभारी रमन सिंह ने के अनुसार मृतक शिवम खितौला में एक दुकान पर आलू बंडा बनाने का काम करता था। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है। खितौला श्मशान घाट में एक मृतक का अंतिम संस्कार किया गया था। अंतिम संस्कार के उपरांत परिजन चिता को जलता छोड़कर अपने घर लौट गए थे। इसी दौरान रात करीब 3 बजे सिब्बू कोल उर्फ शुभम कोल (उम्र 27 वर्ष), निवासी खितौला, अचानक अपने घर से निकल गया। परिजनों द्वारा सुबह करीब 6 बजे खितौला थाने में उसकी गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई गई, जिसके बाद परिजन एवं परिचित उसकी तलाश में जुटे हुए थे।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।