ujjain-11-year-old-boy-dies-electric-fence-field-owner-arrested उज्जैन में करंट वाले तार की चपेट में आया 11 साल का मासूम, खेत मालिक की लापरवाही से मौत, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

उज्जैन में करंट वाले तार की चपेट में आया 11 साल का मासूम, खेत मालिक की लापरवाही से मौत

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में मवेशी से फसल बचाने के लिए खेत में करंट वाले खुले तार लगाए गए थे। इससे चिपककर छठी कक्षा के 11 वर्षीय नाबालिग लड़के की मौत हो गई। करंट लगने से बालक के हाथ पैर और शरीर का कुछ हिस्सा झुलस गया था।

Fri, 13 Feb 2026 10:19 AMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, उज्जैन
share
उज्जैन में करंट वाले तार की चपेट में आया 11 साल का मासूम, खेत मालिक की लापरवाही से मौत

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में मवेशी से फसल बचाने के लिए खेत में करंट वाले खुले तार लगाए गए थे। इससे चिपककर छठी कक्षा के 11 वर्षीय नाबालिग लड़के की मौत हो गई। करंट लगने से बालक के हाथ पैर और शरीर का कुछ हिस्सा झुलस गया था। उसके हाथ में एक खिलौना भी मिला है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौपा जाएगा। पुलिस ने खेत मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है।

मामला उज्जैन के पंवासा थाना क्षेत्र के मक्सी रोड के पिपलिया बिछा गांव का है। घटना गुरुवार की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक अरकान गुरुवार स्कूल नहीं गया था। वह सुबह खेत के पास अपने दोस्त के यहां खेलने 11 बजे के करीब निकल था। एक घंटे तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद उसके पिता और चाचा ने उसकी तलाशी शुरू की। शाम करीब 4 बजे खेत के मालिक बाबू परमार ने बच्चे के चाचा इशाक को सूचना दी कि बच्चा खेत में पड़ा है। परिजन मौके पर पहुंचे तो अरकान मृत अवस्था में मिला। सम्भवतः खेलते समय बच्चा करंट वाले तार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कर्नल के बेटे की मां ने कराई थी हत्या, मुठभेड़ के बाद शूटर और माता समेत 5 अरेस्ट
ये भी पढ़ें:14 करोड़ की डील और 'मौत' वाली शर्त, खौफनाक है मर्डर के पीछे की पूरी कहानी
ये भी पढ़ें:मंत्री व विधायकों पर हमला कर सकते हैं माओवादी, जिलों के SP को भेजा गया अलर्ट

इस मामले में पुलिस ने बताया कि बालक जहां मृत अवस्था में मिला था, वह खेत बाबू वर्मा का है। इसमें लहसुन बोई हुई है। मालिक द्वारा फसल को मवेशियों से बचने के लिए करंट के तार रात में खुले छोड़े गए थे। वह सुबह उसे बंद करना भूल गए थे। खेत मालिक की यह बड़ी लापरवाही है, इस मामले में जांच कर परिजन के बयान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

पंवासा थाना प्रभारी गुमर सिंह मंडलोई ने बताया कि मृतक 11 वर्षीय अरकान शाह कक्षा 6 का छात्र था। पुलिस मौके पर पहुंची, तो जांच में सामने आया कि बाबू परमार ने जंगली सूअरों से लहसुन की फसल बचाने के लिए खेत के चारों ओर तार फेंसिंग कर उसमें करंट प्रवाहित कर रखा था। पुलिस ने आरोपी बाबू परमार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। शुक्रवार सुबह बच्चे का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।