A Congress leader was accused of raping a woman under the pretense of marriage in a hotel room. गोवा घुमाने के बहाने होटल में रेप! कांग्रेस नेता पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

गोवा घुमाने के बहाने होटल में रेप! कांग्रेस नेता पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

पीड़ित महिला का आरोप है कि नेता ने शादी का झांसा देकर सालों तक शोषण किया। जब शादी का दवाब बनाया, तो उसने इंकार कर दिया। जान से मारने की धमकियां भी दीं। 

Wed, 28 Jan 2026 08:50 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, जबलपुर
share
गोवा घुमाने के बहाने होटल में रेप! कांग्रेस नेता पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

मध्य प्रदेश के जबलपुर से कांग्रेस नेता पर गोवा घुमाने के बहाने होटल ले जाकर शादीशुदा महिला से दुष्कर्म करने का आरोप सामने आया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि नेता ने शादी का झांसा देकर सालों तक शोषण किया। जब शादी का दवाब बनाया, तो उसने इंकार कर दिया। जान से मारने की धमकियां भी दीं। मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश सचिव ऋषभ मिश्रा के खिलाफ जबलपुर की आधारताल में रहने वाली महिला ने लार्डगंज थाने में रेप की एफआईआर दर्ज कराई है।

पति को लगी भनक तो अलग रहने लगी

पीड़ित महिला ने शिकायत में बताया- वह घरेलू काम करती है, उसका विवाह वर्ष 2016 में हुआ था। उसकी एक बेटी भी है। साल 2020 में सोशल मीडिया के जरिए उसकी पहचान ऋषभ मिश्रा से हुई, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। इस दोस्ती की जानकारी जब महिला के पति को लगी तो उनके बीच विवाद बढ़ने लगा। बाद में महिला अपनी बेटी के साथ पति से अलग रहने लगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एमपी में 7 साल की बच्ची का रेप, फिर कर दिया मर्डर; नाबालिग रिश्तेदार गिरफ्तार
ये भी पढ़ें:अजित पवार विमान हादसे ने ताजा किए अहमदाबाद प्लेन क्रैश के जख्म
ये भी पढ़ें:शादी तय होते ही गर्लफ्रेंड ने तोड़ा रिश्ता, बॉयफ्रेंड ने गला काटकर किया मर्डर

गोवा, शोषण और जान से मारने की धमकियां

मार्च 2022 में ऋषभ उसे उखरी रोड स्थित एक होटल में मिला। वहां शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद दिसंबर 2025 में ऋषभ मिश्रा महिला और उसकी बेटी को लेकर गोवा गया। वहां होटल में रुकने के दौरान फिर से शारीरिक संबंध बनाए। महिला का आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने कई वर्षों तक उसका शोषण किया। बाद में जान से मारने की धमकी दी। महिला ने बताया कि धमकियों के चलते वह लंबे समय तक डरी रही।

आरोपी का शादी से इंकार, बोला- मैं शादीशुदा हुं

महिला ने पुलिस को बताया कि दिसंबर 2025 में उसे जानकारी मिली कि ऋषभ मिश्रा की शादी कहीं और तय हो चुकी है। इसके बाद जब उसने विरोध किया, तो आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया और कहा कि वह पहले से शादीशुदा है, इसलिए उससे विवाह नहीं कर सकता। महिला का आरोप है कि शादी का झांसा देकर गोवा घुमाने ले गया था, जहां संबंध बनाए ओर शादी का दबाव बनाने पर इंकार कर दिया।

एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा का कहना है कि लार्डगंज थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर कांग्रेस नेता पर केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल जांच पड़ताल जारी है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।