In Gwalior, boyfriend slits girlfriend throat and kills her शादी तय होते ही गर्लफ्रेंड ने तोड़ा रिश्ता, बॉयफ्रेंड ने गला काटकर किया मर्डर, बोला- छोड़ना ही था, तो..., Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

शादी तय होते ही गर्लफ्रेंड ने तोड़ा रिश्ता, बॉयफ्रेंड ने गला काटकर किया मर्डर, बोला- छोड़ना ही था, तो...

जानकारी के मुताबिक, लड़का अपनी प्रेमिका से इसलिए नाराज था, क्योंकि उसकी शादी कहीं और तय हो गई थी। बौखलाए प्रेमी ने अपनी प्रेमिका का गला काटकर मर्डर कर दिया।

Wed, 28 Jan 2026 04:53 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, ग्वालियर
share
शादी तय होते ही गर्लफ्रेंड ने तोड़ा रिश्ता, बॉयफ्रेंड ने गला काटकर किया मर्डर, बोला- छोड़ना ही था, तो...

प्यार, शादी और हत्या! मध्य प्रदेश के ग्वालियर से बॉयफ्रेंड द्वारा अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या करने की खबर सामने आई है, जो इन्हीं तीन शब्दों के इर्द-गिर्द घूमती है। जानकारी के मुताबिक, लड़का अपनी प्रेमिका से इसलिए नाराज था, क्योंकि उसकी शादी कहीं और तय हो गई थी। शादी तय होने के बाद लड़की ने लड़के से बातचीत बंद कर दी, तो ढाई साल का रिश्ता टूटता देख लड़का बौखला गया और उसने अपनी प्रेमिका का गला काटकर मर्डर कर दिया।

हत्या करके बोला- छोड़ना ही था, तो...

20 जनवरी को समीर कुशवाह नामक लड़का अपनी प्रेमिका निशा कुशवाह से मिलने उसके घर पहुंचा। लेकिन, लड़की ने उससे मिलने के लिए इंकार कर दिया। उसने अपना रिश्ता कहीं और तय होने की बात कही। इससे समीर बौखला गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक- गुस्से से तमतमाए समीर ने हंसिए से लड़की के गले पर वार किया पूछा- जब मुझे छोड़ना ही था, तो प्यार का नाटक क्यों कर रही थी? वह तब तक वहीं खड़ा रहा, जब तक निशा की सांसें थम नहीं गईं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में बीड़ी जलाने को लेकर हुए झगड़े में 21 साल के लड़के की चाकू मारकर हत्या
ये भी पढ़ें:एमपी में लड़की से दुष्कर्म, सेना के जवान पर नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर रेप का आरोप

समीर की बेरोजगारी और निशा की शादी

निशा और समीर दोनों एक दूसरे को बचपन से जानते थे। दोनों के बीच की ये दोस्ती करीब 2 साल पहले प्यार में बदल गई थी। दोनों ने एक दूसरे से साथ-साथ जीने के वादे किए, लेकिन माता-पिता ने लड़की का रिश्ता कहीं और तय कर दिया। लोगों से हुई बातचीत में सामने आया है कि समीर बेरोजगार था, जिसके चलते लड़की के घरवालों को वह पसंद नहीं था। इसके चलते लड़की की शादी दूसरी जगह पक्की कर दी गई थी।

धमकियां और रिश्ता तोड़ने की कोशिशें

20 अप्रैल को शादी थी। घरवालों ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी थीं, लेकिन इससे पहले समीर ने अपनी प्रेमिका का कत्ल कर दिया। लोगों के मुताबिक, समीर ने निशा की शादी तुड़वाने की भी कोशिश की थी। समीर ने निशा की बदनामी भी की। मंगेतर को फोन करके उसके अफेयर के बारे में भी बताया। यहां तक की मंगेतर को मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, तो उसने पूछताछ में अपने द्वारा अंजाम दी गई वारदात को कबूल कर लिया।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।