75 साल के वकील ने 5 साल की बच्ची से की हैवानियत, घर ले जाकर बनाया हवस का शिकार; गिरफ्तार
भोपाल में पुलिस ने 75 साल के वकील को 5 साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया है। बच्ची को अपने घर में ले जाकर वकील ने शर्मनाक हरकत को अंजाम दिया।

मध्य प्रदेश के भोपाल में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां 75 साल के एक वकील पर 5 साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न (Sexual Assault) का आरोप लगा है। भोपाल पुलिस ने आरोपी वकील को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग वकील ने बच्ची को लालच देकर घर बुलाया था और उसके साथ शर्मनाक हरकत को अंजाम दिया था। भोपाल पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद तुरंत आरोपी वकील को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया। इस घटना के बाद कॉलोनी में आक्रोश का माहौल बन गया है।
कैसे खुला मामला
मामला भोपाल के हबीबगंज पुलिस स्टेशन का है। यहां की सबसे पॉश कॉलोनी में 5 साल की एक बच्ची के साथ 75 साल के वकील ने यौन उत्पीड़न किया। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता उसी मोहल्ले में रहने वाले एक बड़े डिफेंस अफसर की बेटी है। 3 मई को जब घर में कोई नहीं था, तभी आरोपी वकील ने बच्ची को अपने घर में बुलाया और उसके साथ शर्मनाक घटना को अंजाम दिया। इस घटना के बाद जब बच्ची अपने घर पहुंची और मां से दर्द की शिकायत की तो मां ने प्राइवेट पार्ट चेक किया। मां को शक हुआ। इसके बाद पीड़िता की मां ने बच्ची को डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने बताया कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट्स में खरोंच के निशान मिले हैं। इसके बाद शिकायत की गई तो पुलिस ने तुरंत ऐक्शन लेते हुए आरोपी वकील को गिरफ्तार कर लिया।
आरोप वकील को नाना कहते थी बच्ची
आरोपी वकील भोपाल की एक पॉश कॉलोनी में अपने दामाद और बेटी के साथ रहता था। वकील की बेटी एक बेटी भी है, जिसके साथ पीड़ित बच्ची भी खेलती थी और साथ ही रहती थी। चूंकि वकील की नातिन उसे नाना कहती थी, इसलिए पीड़ित बच्ची भी उसे नाना कहकर ही बुलाती थी, लेकिन हैवान ने मासूम को ही हवस का शिकार बनाया।
बच्ची की मेडिकल जांच के बाद उसकी काउंसलिंग भी की गई। काउंसलिंग के दौरान बच्ची ने काउंसलर को बताया कि जिस वकील को वो नाना कहकर बुलाती थी, उसी ने उसके साथ गलत हरकत की है। इसके बाद बच्ची के माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई और पुलिस ने ऐक्शन लेते हुए आरोपी वकील को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया। अब पुलिस अधिकारियों ने कॉलोनी के लोगों को पूरी तरह से सुरक्षा देने और आरोपी वकील पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। इस घटना के बाद कॉलोनी में रहने वाले लोगों में आक्रोश है।




साइन इन